वर्ष 2020 खत्म होने तक और 2021 की शुरुआत तक टीवी से अलविदा हो चुके धारावाहिकों की एक लंबी सूची है। इस सूची में अब नाम जुड़ने जा रहा है धारावाहिक 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' का। यह एक काल्पनिक कहानी पर आधारित धारावाहिक है जिसमें अलादीन की भूमिका निभा रहे हैं युवा अभिनेता सिद्धार्थ निगम। सिद्धार्थ को जब से उन्हें इस शो के बंद होने की खबर मिली है, तब से वह बहुत दुखी हैं।
2 of 5
Siddharth Nigam
- फोटो : amar ujala
सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है वह धारावाहिक 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' में अपने किरदार अलादीन को बहुत याद करेंगे। उनके लिए इस किरदार के बिना जीना बहुत मुश्किल होगा। सिद्धार्थ ने कहा, 'इस धारावाहिक से जुड़े सभी कलाकार और कर्मचारी बहुत दुखी हैं लेकिन एक तरफ वे इस बात से खुश भी हैं कि उनके काम को दर्शकों से बहुत प्यार मिला। अभी तक यह पूरी तरह से तय तो नहीं है लेकिन अंदाजा है कि 5 फरवरी को इस धारावाहिक की समाप्ति हो जाएगी।'
3 of 5
सिद्धार्थ निगम
- फोटो : Instagram
किसी भी शो के बंद हो जाने के बाद जिस तरह की हालत हर कलाकार की होती है, ठीक वैसा ही महसूस सिद्धार्थ भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि उन्होंने धारावाहिक 'अलादीन' को अपना सर्वस्व निछावर किया है। सिद्धार्थ कहते हैं कि वह इस धारावाहिक के लिए दिन में 12 घंटे तक शूटिंग करते थे और हमेशा अपने किरदार के बारे में यही सोचते रहते थे कि आखिर उसे और बेहतर कैसे बनाया जाए? काम के बीच में ही जब निर्माताओं ने जानकारी दी कि यह शो अब बंद होने जा रहा है तो अचानक से और दुख हुआ। खुशी सिर्फ इस बात की है कि सब कुछ खुशी खुशी हो गया।
4 of 5
Aladdin Naam Toh Suna Hoga
- फोटो : amar ujala
धारावाहिक 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' से पहले पिछले लगभग छह महीने में बहुत से ऐसे धारावाहिक भी बंद हो गए जिन्हें दर्शकों ने पसंद ही नहीं किया। खराब टीआरपी की वजह से इनके निर्माताओं को वह धारावाहिक बंद करने पड़े। उनमें से कुछ धारावाहिक ऐसे भी रहे जो लगभग दो से तीन महीने पहले ही शुरू हुए थे। ऐसे धारावाहिकों की फेहरिस्त बहुत लंबी है।
5 of 5
अलादीन नाम तो सुना होगा के कलाकार
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आने वाले कुछ ही दिनों में धारावाहिक 'गुप्ता ब्रदर्स- चार कुंवारे फ्रॉम गंगा किनारे', 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' और 'लॉकडाउन की लवस्टोरी' टीवी को अलविदा कह देंगे। इससे पहले 'ये जादू है जिन्न का', 'राम प्यारे सिर्फ हमारे', 'एक्सक्यूज मी मैडम', 'शुभारंभ', 'अकबर का अकबर बीरबल', 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'कसौटी जिंदगी की 2', 'तेनाली रामा', 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान', 'प्यार की लुका छुपी', 'मेरे डैड की दुल्हन', 'पवित्र भाग्य', 'इश्क सुभान अल्लाह' जैसे धारावाहिक बंद हो चुके हैं।