शोबिज की चकाचौंध भरी दुनिया हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। एक आम इंसान अपनी मेहनत के दम पर लाखों दिलों की धड़कन बन जाता है। हालांकि, कभी-कभी कुछ सितारे सफलता की बुलंदियों पर पहुंचकर अपनी जड़ों को भूल जाते हैं। जी हां, टेलीविजन जगत की कुछ नामचीन अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से अपनी पहचान बनाई। हालांकि, शोहरत हासिल होते ही इन अभिनेत्रियों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को टाटा, बाय-बाय बोल दिया। आइए इस सूची में इन हसीनाओं के नाम पर गौर फरमा लेते हैं-
Actresses: शोहरत हासिल होते ही इन अभिनेत्रियों ने कहा भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा, हिंदी शोज में बिखेरा जलवा
शोहरत हासिल कर भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना लेने वालीं अभिनेत्रियों की लिस्ट में पाखी हेगड़े का भी नाम शुमार है। भोजपुरी फिल्मों में पाखी की सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ खूब जोड़ी जमी थी। हालांकि, सफलता की बुलंदियों पर पहुंचकर पाखी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इसके बाद पाखी कई हिंदी टीवी शोज में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं।
मोनालिसा को अब हिंदी टेलीविजन शोज में देखा जाता है। हालांकि, एक समय पर अभिनेत्री को भोजपुरी क्वीन कहा जाता था। मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। साथ ही कई बड़े भोजपुरी कलाकारों के साथ काम किया है। हालांकि, हिंदी टेलीविजन शो का ऑफर मिलते ही मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री से कन्नी काट ली।
Legend Of Maula Jatt: भारत में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म, मनसे नेता अमेय खोपकर की पाक कलाकारों को धमकी
'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं श्वेता तिवारी किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। श्वेता की गिनती टेलीविजन की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में होती है। हालांकि, बेहद कम लोग जानते हैं कि श्वेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत भोजपुरी इंडस्ट्री से की थी। 'हमार सैंया हिन्दुस्तानी' और 'कब अइबू अंगनवा' जैसी भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा बन श्वेता ने खूब शोहरत हासिल की थी।
Baaghi 4: नवंबर में शुरू होगी 'बागी 4' की शूटिंग, निर्देशन की कमान संभालेंगे कन्नड़ इंडस्ट्री के ये दिग्गज!
रश्मि देसाई टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री हैं। जानकारी हो कि रश्मि ने भी अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी इंडस्ट्री से की थी। रश्मि को 'गजब भईल रामा' और 'कब होई गौना हमार' जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। हालांकि, जब उन्हें हिंदी दर्शकों का प्यार मिलने लगा और उन्हें टीवी शोज ऑफर होने लगे तो उन्होंने भी भोजपुरी इंडस्ट्री से किनारा कर लिया।
Stree 2 Box Office Collection Day 38: रुकने का नाम नहीं ले रही 'स्त्री 2' की गाड़ी, 38वें दिन भी बटोरे दर्शक