फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की चेतावनी के बावजूद इस एक्ट्रेस ने लिया Kiki चैलेंज, सड़क पर डांस का वीडियो वायरल

Fri, 03 Aug 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
shraddha arya ignored mumbai police warning and do kiki challenge

टीवी के मशहूर सीरियल कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने मुंबई पुलिस की चेतावनी के बावजूद सड़क पर kiki चैलेंज लिया है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज कर उन्होंने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि श्रद्धा ने ये चैलेंज लेने के बाद लोगों को वॉर्निंग भी दी है। उन्होंने लोगों से कहा है कि इसे करने की कोशिश न करें। ये बहुत खतरनाक है।

shraddha arya ignored mumbai police warning and do kiki challenge
shraddha arya

श्रद्धा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'इसे व्यस्त रोड पर कभी भी करने की कोशिश न करें। इसे करना खतरनाक है। मैं तो ये कहूंगी कि इसे बिल्कुल ट्राई न करें। हम फिल्म बिजनेस में हैं इसलिए हमें पता है कि इन सभी चीजों को सुरक्षित रुप से कैसे करना चाहिए।'
 

 

I promise this is the Lamest #kikichallenge ever!! After failing at being the silliest a couple times... kudos to the people who’ve gone all out with it, I couldn’t surpass my own embarrassment.. anyhow we can all laugh at it together!! #kikichallenge #ofcoursethisislame #forgivemefatherforihavesinned #shraddhaarya 😂 Please do not try this on a busy road or wherever there’s even a hint of danger ...In fact, do not try it at all.. we are in the film business so we know how to do such things safely(even then it could go wrong,I agree), I wouldn’t recommend this to anyone to try at all!!! 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12) on

shraddha arya ignored mumbai police warning and do kiki challenge

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से Kiki चैलेंज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। हॉलीवुड, बॉलीवुड के साथ साथ टीवी सेलब्स भी  Kiki चैलेंज क रंग में रंगे हुए हैं। Kiki चैलेंज एक डांस चैलेंज है जिसमें आपको अपनी चलती कार से उतरकर मशहूर सिंगर ड्रेक के गाने In My Feelings पर परफॉर्म करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha arya ignored mumbai police warning and do kiki challenge

वहीं मुंबई पुलिस ने इस चैलेंज को खतरनाक बताते हुए इसे न करने की चेतावनी दी है। मुंबई पुलिस इस बात को समझाने के लिए इसी चैलेंज का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें लोगों को इसे करते वक्त घटना का शिकार होते हुए दिखाया गया है। मुंबई पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ऐसा करके न ही अपनी जिंदगी खतरे में डाले और न ही किसी दूसरे की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed