{"_id":"5a5c19324f1c1b82268b46c6","slug":"shilpa-shinde-won-the-bigg-boss-11-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीत पर शिल्पा शिंदे का बड़ा बयान, बोलीं 'टास्क ने बताया था मैं ही बनूंगी घर की Bigg Boss' ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जीत पर शिल्पा शिंदे का बड़ा बयान, बोलीं 'टास्क ने बताया था मैं ही बनूंगी घर की Bigg Boss'
शिप्रा सक्सेना, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शिंदे बिग बॉस सीजन 11 का खिताब जीत चुकी हैं। इस जीत की खुशी जितनी शिल्पा को है उससे कहीं ज्यादा खुश उनके फैंस है जिन्होंने उन्हें इस जीत को हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बिग बॉस से बाहर आते ही शिल्पा ने इस बात का खुलासा किया है उन्हें पहली बार कब लगा कि वो इस शो की विजेता बनेंगी।
Shilpa Shinde
शिल्पा से जब पूछा गया कि आप और हिना स्टेज पर थी तो कुछ सेकेंड के लिए भी आपको लगा था कि जीतूंगी या हारूंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए शिल्पा ने ऐसा बात कह दी जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
Shilpa Shinde
शिल्पा ने कहा - 'मैंने एक टास्क के दौरान गाना गाया था और वो भी इतना बेसुरा फिर भी मुझे सबसे ज्यादा वोट दिए। उस दिन मुझे यकीन आ गया था मैं ही इस शो को जीतूंगी। इसीलिए जब फिनाले में हिना के साथ खड़ी थी तो मुझे पूरा भरोसा था कि मैं ही जीतूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa and Hina
शिल्पा से जब उनकी जर्नी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मेरी जर्नी में सातों रंग थे। थोड़ी भयानक थी लेकिन इतना तो जरूर है कि आपको बहुत स्ट्रांग होना पड़ता है। घर में बहुत सारे लोग है और उनकी अपनी सोच होती है उनके साथ एक साथ रहना बड़ा मुश्किल होता है।'
विज्ञापन
Hina Khan
शिल्पा से जब घर में बनें रिश्तों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'इस बात की हमेशा शिकायत रहेगी कि मैं उन रिश्तों को निभा नहीं पाई। हालांकि मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से रिश्ते बना लेते हैं और जरूरत खत्म होने पर उन्हें तोड़ देते हैं इस घर में भी कुछ ऐसा ही हुआ मेरे साथ।' शिल्पा से जब पूछा गया कि क्या हिना खान को कहीं न कहीं थोड़ा असुरक्षित महसूस करती थी इस पर शिल्पा ने कहा 'वह आकाश ददलानी से भी यही महसूस करती थी ऐसे में मैं तो दूर दूर तक नहीं आती।'