कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री के साथ टेलीविजन पर कमबैक कर चुके हैं। कपिल की पहली मेहमान 'सिंबा' टीम बनी तो वहीं अब कपिल के शो में खान भाई की तिकड़ी जमीं, जिसमें उनका साथ देने सलीम खान भी पहुंचे। इस शो के दौरान कपिल शर्मा की एक फैन भी पहुंचीं जिसने कपिल से एक ऐसी बात कह दी जिससे कॉमेडी किंग इमोशनल हो गए।
2 of 5
kapil sharma salman khan
- फोटो : twitter
खान भाइयों की तिकड़ी का कपिल शर्मा ने पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शो के दौरान कपिल की एक फीमेल फैन ने कपिल को ऐसी बात बताई जिससे वह हैरान रह गए। कपिल की इस फैन ने सबसे पहले कपिल को उनका शो शुरू होने की बधाई दी और सेहत का ध्यान रखने को कहा। साथ ही बताया कि वह कैंसर के आखिरी स्टेज पर हैं।
3 of 5
kapil sharma salim khan
- फोटो : twitter
बातों ही बातों में उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। कपिल की फैन ने कहा - 'वह इस बात से नाराज हैं कि उनका शो एक साल तक टेलीकास्ट नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वह कपिल को बहुत याद कर रही थीं। वह उनका शो देखकर ही खुश रहती थीं। कपिल का शो देखकर उन्हें लगता था कि वह ठीक हो रही हैं। जब शो बंद हुआ तो लगा कि सपोर्ट सिस्टम रुक गया है।'
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : twitter
फैन ने बताया कि वह ज्यादा देर खड़ी नहीं हो सकती लेकिन फिर भी कपिल से मुलाकात करने के लिए शो में आई। फैन की यह बातें सुनकर कपिल इमोशनल हो गए और उनका शुक्रिया अदा किया। कपिल ने उनसे कहा कि 'वह ऐसे ही मुस्कुराती रहे और जल्द ही ठीक हो जाएं।' आपको बता दें, कपिल शर्मा के शो को एक बार फिर से दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है। इस बार उनके शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।
5 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : twitter
कपिल शर्मा ने वापसी तो कर ली लेकिन उन्हें फीस पहले से काफी कम मिल रही है। कपिल की फीस एक-दो लाख नहीं बल्कि 40-50 लाख रुपए तक कम हो गई है। कपिल इससे पहले करीब 60 ले 80 लाख रुपए चार्ज करते थे । मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कपिल की एक एपिसोड की फीस 60 लाख के घटकर 15 लाख रुपए रह गई है।