बिग बॉस 13 में अपनी अदाओं से फैंस की चहेती बनने वाली शहनाज गिल अब नए शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आ रही हैं । शो में कुछ लड़के उनसे शादी करने के लिए पहुंचे हैं । वहीं शहनाज का दिल अभी भी सिद्धार्थ शुक्ला में लगा हुआ है । वो शो में भी कई बार ये बात बोल चुकी हैं । हाल ही में शहनाज की सिद्धार्थ की बहन के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है ।
सिद्धार्थ के परिवार के साथ बढ़ रहीं शहनाज की नजदीकियां, बहन के साथ समय बिताते तस्वीर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शहनाज, सिद्धार्थ की बहन से मिलने पहुंचीं थीं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इस तस्वीर से साफ है कि शहनाज और सिद्धार्थ का बॉन्ड अभी भी बना हुआ है । पिछले दिनों सिद्धार्थ 'मुझसे शादी करोगे' के सेट पर पहुंचे थे । यहां सिड को देखते ही शहनाज रो पड़ी थीं ।
View this post on Instagram
A post shared by Bollywood (@insttaa_bollywood_) on
शहनाज ने उनकी बेटी तारा से मुलाकात की। ये तस्वीर उसी दौरान की है। बता दें कि माही और जय, सिद्धार्थ के अच्छे दोस्त हैं। बिग बॉस 13 के दौरान दोनों सिद्धार्थ का सपोर्ट करने भी पहुंचे थे। शो खत्म होने के बाद भी शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती कायम है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद लाइव वीडियो के दौरान शहनाज ने बताया था कि 'सारा दिन सिद्धार्थ सोता रहता है। मैंने उसे बहुत फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद मैं बहुत रोई।'
'मैंने उसे मैसेज किया था। मैसेज पढ़ने के बाद उसने मुझे कॉल किया। टेंशन मत लो। हमारी बात हो गई।' एक यूजर ने शहनाज से कहा कि 'आप सिद्धार्थ से शादी कर लो।' इस पर शहनाज ने कहा कि 'आप उससे बोलो कि मुझसे शादी कर ले।'
कोरोना वायरस से डरी चीन की जनता को आमिर खान ने दिया ये खास मैसेज, बोले- मैं जानता हूं कि...