फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में शुरू हो गई धारावाहिक 'शक्ति अस्तित्व के एहसास' की शूटिंग, कलाकारों की सुरक्षा के किए खास इंतजाम

Tue, 23 Jun 2020 05:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 23 Jun 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Shooting Started in Mumbai With Full Precautions
शक्ति अस्तित्व के एहसास की - फोटो : Social Media

देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुरू हुए लॉकडाउन से पहले ही बंद हो चुकी फिल्मों व धारावाहिकों की शूटिंग मंगलवार से यहां फिर से शुरू हो गई है। देश में सबसे ज्यादा फिल्में व धारावाहिक बनाने वाले शहर मुंबई में 17 मार्च को शूटिंग बंद हो गई थी और मंगलवार से शुरू होने वाली शूटिंग में भी तमाम अड़ंगे आए लेकिन मशहूर धारावाहिक 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' के कलाकारों की पिछले बकाया भुगतान के साथ शूटिंग चालू कर दी गई।

Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Shooting Started in Mumbai With Full Precautions
काम्या पंजाबी

जानकारी के अनुसार इस शो के निर्माताओं ने अपनी तय तारीख 23 जून यानी मंगलवार से अपने लोकप्रिय शो 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग के दौरान कुल स्टाफ के सिर्फ 40 फीसदी लोगों के साथ में इस शो की शूटिंग की शुरुआत की गई है। साथ ही निर्माताओं ने सभी कलाकारों और सेट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पीपीई किट का इंतजाम भी किया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस शो के निर्माताओं ने अपने यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों के बकाए का भी पूरा भुगतान कर दिया है। साथ ही अगर सेट पर काम करते हुए किसी कर्मचारी को कुछ होता है तो प्रोडक्शन हाउस की तरफ से उसके लिए बीमा की व्यवस्था भी की गई है।

Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Shooting Started in Mumbai With Full Precautions
जिज्ञासा सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सूत्र बताते हैं कि शूटिंग की शुरुआत शो की कहानी के उसी छोर से हुई है जहां उन्होंने लॉकडाउन से पहले अपनी कहानी को छोड़ा था। शूट के पहले दिन कहानी में प्रीतो कौर सिंह का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री काम्या पंजाबी और मुख्य अभिनेत्री जिज्ञासा सिंह ने शुरुआत की है। कोरोना संक्रमण के भय से 17 मार्च को शूटिंग बंद होने के बाद अब जाकर मुंबई के किसी स्टूडियो में हलचल हुई है। कामगारों के फेडरेशन और निर्माताओं की संस्थाओं के बीच सहमति न बन पाने के माहौल में शक्ति की शूटिंग शुरू हो जाना एक बड़ा कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Shooting Started in Mumbai With Full Precautions
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि सिने मजदूरों की फेडरेशन और कलाकारों की यूनियन सिनटा ने एक संयुक्त बैठक करके मंगलवार से शुरू होने वाले उन धारावाहिकों की शूटिंग को रुकवा दिया है जिन्होंने उनके कहे अनुसार कलाकार और कर्मचारियों के लिए बीमा की व्यवस्था और बकाए का भुगतान नहीं किया था। मंगलवार से जिन धारावाहिकों की शूटिंग शुरू होने जा रही थी, वह हैं; गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा, तुमसे है राब्ता, कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य, कुर्बान हुआ, सारेगामापा लिटिल चैंप्स, अगाबाई सासूबाई, प्रेम पॉइजन पंगा और सारेगामापा पंजाबी।

विज्ञापन
Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Shooting Started in Mumbai With Full Precautions
काम्या पंजाबी

लेकिन इसके बावजूद रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स के बैनर तले लॉकडाउन से पहले तक सुचारू रूप से चल रहे शो 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है।

पढ़ें: सफेद साड़ी पहनकर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अदाकारी का चटख रंग, परदे पर विधवाओं के पांच दमदार किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed