फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Savdhaan India: ‘सावधान इंडिया’ के नए सीजन का निकला मुहूर्त, जानिए सुशांत सिंह के साथ कब और कहां देख सकेंगे

Thu, 31 Aug 2023 02:17 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 31 Aug 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
Savdhaan India new season Criminal Decoded will air on Star Bharat on 26 September Sushant Singh will be host
'सावधान इंडिया: क्रिमिनल डिकोडेड' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्टार भारत अपने प्रमुख शो 'सावधान इंडिया' के बहुप्रतीक्षित नए सीजन को 'क्रिमिनल डिकोडेड' थीम के साथ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपनी मनोरंजक वास्तविक जीवन से जुड़े अपराध की कहानियों के लिए प्रसिद्ध यह शो अपनी एक उल्लेखनीय वापसी कर रहा है। शो की मेजबानी मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह करने जा रहे हैं।

Savdhaan India new season Criminal Decoded will air on Star Bharat on 26 September Sushant Singh will be host
सुशांत सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2012 में स्टार भारत पर अपनी शुरुआत के बाद से 'सावधान इंडिया' न केवल लोगों की अपराध कथाओं मे दिलचस्पी को बार बार जगाता रहा है, बल्कि ये एक सूचनात्मक मंच के रूप में भी उभरकर सामने आया है। ये शो अपराध की अंधेरी दुनिया और उसके परिणामों पर प्रकाश डालता है और दर्शकों को ऐसे अपराधियों से सजग रहने का संदेश देता है।

Jawan: जवान की रिलीज से पहले नयनतारा ने इंस्टाग्राम की दुनिया में रखा कदम, दिखाया स्टाइलिश अंदाज

Savdhaan India new season Criminal Decoded will air on Star Bharat on 26 September Sushant Singh will be host
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सात सीजन और अब तक 3162 एपिसोड के साथ सच्ची घटनाओं पर आधारित शो ‘सावधान इंडिया’ की मनोहर कहानियों ने पूरे भारत और विदेश में रह रहे दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अनुभवी अभिनेता सुशांत सिंह 'सावधान इंडिया' के होस्ट के रूप में एक बार फिर लौट आए हैं। सुशांत के कहानी कहने के कौशल और दमदार उपस्थिति ने शो को न केवल शैक्षिक बल्कि सशक्त बनाने, दर्शकों को सूचित और सुरक्षित रहने और उनकी मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Jawan: चेन्नई-तमिलनाडु में जवान की शूटिंग से 3000 परिवारों को मिली मदद, आर्ट डायरेक्टर मुथुराज ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
Savdhaan India new season Criminal Decoded will air on Star Bharat on 26 September Sushant Singh will be host
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

‘सावधान इंडिया’ के नए सीजन के बारे में सुशांत सिंह कहते हैं, ‘खबरों में आजकल हम जो अपराध की कहानियां देखते हैं, वे आपको झकझोर कर रख सकती हैं। जो घटनाएं कभी सालों में एक बार सुनने को मिलती थीं वे अब दुर्भाग्य से हमारे समाज में लगातार होने वाली घटनाएं बन गई हैं। इन प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना और जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है।’

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने मां को बांधी राखी, वीडियो देख खरी-खोटी सुनाने लगे फैंस


 
विज्ञापन
Savdhaan India new season Criminal Decoded will air on Star Bharat on 26 September Sushant Singh will be host
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वह कहते हैं, ‘मैं 'सावधान इंडिया: क्रिमिनल डिकोडेड' के आगामी सीजन का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे ऐसे लोगों से संदेश मिलते रहते हैं जिन्हें हमारे शो के द्वारा सतर्क रहने की सीख मिली है। इस सीजन में हमारा लक्ष्य आपराधिक गतिविधियों में गहराई से उतरना, नए दृष्टिकोण की खोज करना और गलत काम करने वालों के मनोविज्ञान में गहराई से झांकना है। इस शो के माध्यम से, मैं एक बार फिर लोगों को आपराधिक कृत्यों से बचाने के लिए समर्पित हूं।’ ‘सावधान इंडिया : क्रिमिनल डिकोडेड’ का प्रसारण 26 सितंबर से हर सोमवार से शनिवार, रात 10.30 बजे स्टार भारत चैनल पर होने जा रहा है।

Adarsh Gourav Interview: शाहरुख के बचपन का किरदार निभाए हो गए 13 साल, लेकिन मुलाकात अब भी बाकी है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed