{"_id":"5a82706e4f1c1b4e588b8494","slug":"sargun-mehta-new-dancing-video-has-been-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति के लिए पारो बन गईं यह टीवी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पति के लिए पारो बन गईं यह टीवी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Feb 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
टीवी की एक बहू इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पति के लिए 'पारो' बनी यह एक्ट्रेस न केवल अपने डांस से लोगों का दिल जीत रही हैं बल्कि बेहद खूबसूरत भी दिख रही हैं। अगली स्लाइड में जाने कौन है यह टीवी एक्ट्रेस....
जी हां हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता की। सरगुन को पति रवि दुबे के साथ जयपुर में एक शादी में मस्ती करते हुए देखा गया है। सरगुन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'देवदास' के 'सिलसिला ये चाहत का' गाने पर डांस करती दिखीं।
A post shared by Jessica RD (@ravidubey_universe) on
इतना ही नहीं सरगुन ने 'मिसेज दुबे' बनकर 'छाप दिलक सब छिनी मोसे नैना मिलाइके' गाने पर भी डांस किया। हालांकि किसी भी डांस में सरगुन के साथ रवि नहीं दिखाई दिए। मगर उनका यह डांस सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि सरगुन के डांस की सारी वीडियो रवि ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं।
A post shared by Jessica RD (@ravidubey_universe) on
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि सरगुन मेहता 'बालिका वधू' और 'जमाई राजा' जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। वहीं उनके पति रवि दुबे 'एंटरटेंमेंट की रात' और 'राइजिंग स्टार-2' जैसे शो को होस्ट करते नजर आ चुके हैं।