{"_id":"60a9033c8ebc3ebb1b265fcf","slug":"sambhavna-seth-slams-delhi-hospital-for-not-taking-care-of-her-dad-says-they-killed-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्द: संभावना सेठ ने अस्पताल को ठहराया पिता की मौत का जिम्मेदार, कहा- हर डॉक्टर भगवान नहीं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दर्द: संभावना सेठ ने अस्पताल को ठहराया पिता की मौत का जिम्मेदार, कहा- हर डॉक्टर भगवान नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 22 May 2021 06:42 PM IST
सार
भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता का कुछ दिनों पहले ही कोविड-19 के चलते निधन हुआ है। इस बाद संभावना सेठ ने अपने पिता की मौत का जिम्मेदार उस अस्पताल को ठहराया है, जहां पर वह एडमिट थे।
विज्ञापन
1 of 2
अपने पिता के साथ संभावना सेठ
- फोटो : Twitter
Link Copied
भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता का कुछ दिनों पहले ही कोविड-19 के चलते निधन हुआ है। इसके बाद संभावना सेठ ने शनिवार यानी 22 मई को एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने अपने पिता की मौत का जिम्मेदार उस अस्पताल को ठहराया है, जहां पर वह एडमिट थे। संभावना ने जो वीडियो साझा किया है, वह उस दौरान का है जब उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे।
संभावना का कहना है कि अस्पताल में उनके पिता का ठीक तरह से इलाज नहीं किया गया और अस्पताल के स्टाफ ने भी उनसे काफी बदतमीजी की। अपने इस पोस्ट के जरिए संभावना ने बताया है कि वह जयपुर गोल्डन अस्पताल को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी कर रही हैं और जल्द ही कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ेंगी।
वीडियो साझा करते हुए संभावना सेठ ने लिखा, 'उन्होंने मेरे पिता की हत्या कर दी। जैसा कि वह कहते हैं न कि दुनिया सिर्फ काली और सफेद नहीं है। उसी तरह हर डॉक्टर भगवान के समान नहीं हो सकता। कुछ ऐसे भी बुरे लोग हैं, जो कि सफेद कोट में हमारे प्रियजनों को मार रहे हैं।'
संभावना आगे लिखती हैं, 'इस वीडियो को रिकॉर्ड करने के दो घंटे के भीतर ही मेरे पिता का देहांत हो गया या यूं कहें कि उनकी मेडिकल रूप से हत्या कर दी गई। अपने पिता को खोना मेरे जीवन का सबसे बड़ा डर था, जिसका मैंने सामना किया है। अब मैं निडर होकर सत्य के लिए लड़ने जा रही हूं, जैसा कि मेरे पिता ने जीवन भर सिखाया है। मैं इस लड़ाई में इन बड़ी शार्क को हरा सकती हूं या नहीं, लेकिन मैं निश्चित रूप से उनका असली चेहरा दिखाऊंगी।'
अभिनेत्री ने लिखा, 'मैं बस अपने पिता के निधन के बाद की सभी रस्में पूरी करने का इंतजार कर रही थी। अब मुझे इस लड़ाई में आपके समर्थन की जरूरत है, क्योंकि मैं जानती हूं कि आपमें से हर कोई जो इस कठिन समय में अस्पतालों में गया है, उसे इसी तरह की मेडिकल लापरवाही का सामना करना पड़ा है, लेकिन विभिन्न कारणों से इसके लिए नहीं लड़ सकते। हम अब साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़ सकते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।