फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिडनाज: 'सिद्धार्थ और आप साथ अच्छे लगते हैं, फिल्म कर लो प्लीज', फैंस के कमेंट पर शहनाज ने दिया ये जवाब

Fri, 21 May 2021 02:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 21 May 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz reacted on comment when fans said she looks good with Sidharth and they should do a movie together
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

बिग बॉस के अब तक 14 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और इनमें से बहुत से सीजन में कई रोमांटिक जोड़ियां बनीं जो दर्शकों को पसंद आई थी। हालांकि बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल जैसी केमेस्ट्री पूरे शो में कहीं देखने को नहीं मिली। फैंस को शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी इतनी अच्छी लगती है कि उन्हे सिडनाज बुलाया जाता है। ये सिर्फ बिग बॉस की ही नहीं बल्कि अब तक के किसी भी रियलिटी शो की सबसे ज्यादा मशहूर जोड़ी हैं। शो के दौरान शहनाज का बार बार सिद्धार्थ को छेड़ना और सिद्धार्थ का शहनाज के रुठने पर उन्हें मनाना, ये बातें दर्शकों को काफी पसंद आई थीं। ये ही वजह है कि इस कपल की फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है। अब हाल ही में एक फैन ने शहनाज से कहा कि वो सिद्धार्थ के साथ बहुत अच्छी लगती हैं और उन्हें साथ फिल्में करनी चाहिए जिस पर अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है।

Shehnaaz reacted on comment when fans said she looks good with Sidharth and they should do a movie together
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी ग्लैमरस और प्यारी तस्वीरें इंटरनेट पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। शहनाज अक्सर इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन भी करती हैं जहां वो फैंस से बातें करतींं हैं और उनके सवालों का जवाब देतीं हैं।



View this post on Instagram

A post shared by SIDNAAZ UPDATES 👑🥀 (@sidnaazupdates)

Shehnaaz reacted on comment when fans said she looks good with Sidharth and they should do a movie together
सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे ही एक लाइव सेशन के दौरान एक फैन ने कमेंट किया कि, 'शहनाज आप सिद्धार्थ के साथ अच्छी लगती हैं'। इतना सुनते ही शहनाज शर्मा गईं और हंसने लगीं फिर उन्होंने फैन को धन्यवाद कहा। इसके अलावा एक फैन ने ये भी कहा कि, 'आप दोनों को साथ में फिल्मों में काम करना चाहिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz reacted on comment when fans said she looks good with Sidharth and they should do a movie together
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Social Media

इस कमेंट पर जवाब देते हुए शहनाज ने कहा, 'किसी डायरेक्टर को अच्छा लगेगा तो करेगा वो फिल्म'। बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी के पीछे लोग इस कदर दीवाने हैं कि उन्हें हमेशा साथ रहने की ही बात कही जाती है। यहां तक कि उनकी शादी को लेकर भी कई बार अफवाह उड़ चुकी है।

विज्ञापन
Shehnaaz reacted on comment when fans said she looks good with Sidharth and they should do a movie together
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Social Media

बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज की शो के शुरूआत में ही अच्छी दोस्ती हो गई थी और ये दोस्ती अंत तक बरकरार रही। शो के दौरान शहनाज ने कई बार खुलकर कहा था कि अगर सिद्धार्थ किसी लड़के के पास भी बैठ जाते हैं तो उन्हें जलन हो जाती है। वो चाहती हैं कि सिद्धार्थ सिर्फ उनसे बातें करें और उनकी तारीफ करें। फैंस को शहनाज का ये बिंदास अंदाज काफी पसंद आया था। बता दें कि हाल ही में दोनों दो म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आए थे जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed