'बिग बॉस' सीजन 13 के पहले ऐलिमिनेशन में दलजीत कौर के बाहर होने के बाद दूसरा ऐलिमिनेशन भी हो चुका है। रविवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार में सलमान खान ने घर से बेघर होने के लिए कोएना मित्रा के नाम की घोषणा की। अचानक शो से कोएना का बाहर आना फैंस के लिए कॉफी शॉकिंग लगा।
2 of 5
Dalljiet Kaur and Koena Mitra
- फोटो : twitter
घर से निकलने से पहले शहनाज गिल ने कोएना से माफी मांगी। बीते दिनों दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। इसके अलावा कोएना घर से निकलते समय रश्मि देसाई से मुलाकात नहीं की। इसके बाद रश्मि ने कहा कि कोएना मुझसे नाराज हैं।
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
पिछले हफ्ते घर में मौजूद 4 फीमेल कंटेस्टेंट को शो से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया गया था। इनमें रश्मि देसाई, कोएना मित्रा, दिलजीत कौर और शहनाज गिल शामिल थीं। दलजीत और कोएना के निकल जाने के बाद अब घर में 6 फीमेल कंटेस्टेंट बची हैं।
4 of 5
Dalljiet Kaur
- फोटो : twitter
बता दें कि इससे पहले बाहर हुईं दलजीत ने 'बिग बॉस' से बाहर आते ही कई कंटेस्टेंट्स की पोल खोली। मीडिया से बात करते हुए दलजीत ने एक-एक कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय दी। सबसे पहले दलजीत ने रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े के बारे में बताया। दलजीत ने कहा- 'रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच सही में कुछ झगड़ा हुआ है। वहां पर बहुत कैमरे हैं इसलिए उसके बारे में मैंने पूछा नहीं। रश्मि को मैं बहुत अच्छे से नहीं जानती हूं तो ज्यादा नहीं पता। उन दोनों के बीच में प्रोफेशनली कुछ झगड़े हुए हैं जिसे लेकर अभी तक तनाव है। उनका झगड़ा फेक नहीं है जो भी था बहुत रियल था।'
5 of 5
Dalljiet Kaur and Koena Mitra
- फोटो : twitter
इसके बाद दलजीत ने घर के उन तीन सदस्यों के बारे में बताया जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि पारस छाबड़ा, शहनाज कौर गिल और माहिरा शर्मा हैं। दलजीत ने इन तीनों के लव ट्रायंगल को नकली कहा। दलजीत ने कहा- 'अगर एक हफ्ते में इश्क हो जाए वो भी आज के जमाने में तो हर दूसरा इंसान शादी कर ले। मुझे लगा कि दर्शक समझ जाएंगे लेकिन उन्हें यह सब पसंद आया।'
KBC 11: बिहार के गौतम कुमार बने तीसरे करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल पर अटक गईं सांसें