तारक मेहता में तारक का किरदार निभाने वाले सचिन श्रॉफ आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि 42 साल की उम्र में अभिनेता दोबारा शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता दूल्हा बने बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। सचिन श्रॉफ ने इवेंट ऑर्गेनाइजर और इंटीरियर डिजाइनर चांदनी कोठी के संग सात फेरे ले लिए हैं। सामने आई तस्वीरों में न्यूली वेड कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है।
2 of 5
सचिन श्रॉफ की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन श्रॉफ की शादी में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'गुम है किसी के प्यार में' की पूरी कास्ट शामिल हुई थी। सचिन की शादी में तारक मेहता की टीम ने लड़के वाले बनकर खूब मस्ती भी की। शादी के खास मौके पर सचिन श्रॉफ ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी है, वहीं चांदनी ने ब्लू कलर का हैवी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। वहीं उन्होंने मैचिंग का ऑरेंज कलर का दुपट्टा पहना हुआ है। हैवी ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है।
इसे भी पढ़ें- Akshay Kumar: क्यों बजट की दो फीसदी ओपनिंग भी नहीं ले पाई ‘सेल्फी’, समझिए इन 10 फिल्मों के गिरते कलेक्शन से
3 of 5
सचिन श्रॉफ की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन श्रॉफ की शादी में तारक मेहता की टीम से जेनिफर मिस्त्री, अंबिका रंजनकर और सचिन की रील वाइफ सुनयना फौजदार, पलक सिंधवानी, कुश शाह, तन्वी ठक्कर, यश पंडित, स्नेहा भावसार, किशोर शहाणे, शीतल मौलिक, मुनमुन दत्ता, और नीतीश भलूनी शामिल हुए थे। दोनों की शादी से पहले कॉकटेल पार्टी की भी तस्वीरें सामने आई थीं।
4 of 5
सचिन श्रॉफ की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉलटेल पार्टी की बात करें तो इस दौरान चांदनी ने आइवरी गाउन पहना था और ब्लैक सूट-बूट में सचिन भी हैंडसम लग रहे थे। सचिन श्रॉफ ग्लैमर की दुनिया का जाना माना नाम हैं, तो वहीं चांदनी इंटीरियर डिजाइनर और इवेंट ऑर्गनाइजर हैं। बता दें कि सचिन श्रॉफ की यह दूसरी शादी है।
5 of 5
सचिन श्रॉफ और जूही परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
चांदनी से पहले सचिन श्रॉफ ने जूही परमार संग शादी की थी। लेकिन बाद में साल 2018 में जूही संग उनका तलाक को गया था। कपल की एक बेटी भी है। दोनों की शादी के करीब नौ साल बाद उनके रास्ते एकदम अलग हो गए थे।