फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: 'गोपी बहू' का हॉट अवतार देख फैंस हैरान, तस्वीर देख पूछ रहे ऐसे-ऐसे सवाल

Mon, 23 Aug 2021 01:55 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 23 Aug 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
Saath Nibhaana Saathiya actress devoleena bhattacharjee got bold on her birthday fans ask these questions
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram

लंबे समय तक छोटे पर्दे पर गोपी बहू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री देवोलीना ने दर्शकों के दिलों  में एक खास जगह बनाई है। उनके इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, लेकिन इसी के साथ लोगों के दिलों में उनकी एक सीधी-साधी संस्कारी बहू की छवि बन गई है। नतीजा ये कि जब भी देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर कुछ भी बोल्ड पोस्ट करती हैं तो लोग उन्हें या तो ट्रोल करना शुरू कर देते हैं या फिर उनसे तरह-तरह के सवाल करते हैं। हाल ही में देवोलीना एक बार फिर से अपनी एक बोल्ड पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।



सोशल मीडिया पर हैं सक्रिय

टीवी की संस्कारी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर या तो किसी मुद्दे को लेकर अपनी राय या फिर अपने बोल्ड अंदाज से अपने प्रशंसकों को पूरी तरह हैरान कर देती हैं। कल ही देवोलीना ने बहुत धूमधाम से मनाया और उसका प्रूफ हैं उनके वैकेशन की ये तस्वीरें। अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने वाले देवोलीना अब तक के अपने सबसे बोल्ड अंदाज में नजर आईं।

Saath Nibhaana Saathiya actress devoleena bhattacharjee got bold on her birthday fans ask these questions
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram

संस्कारी बहू का बोल्ड लुक

साथ निभाना साथिया में सीधा-साधी भूमिका निभाने वाले देवोलीना असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। ऑन-स्क्रीन तो देवोलीना हमेशा एक सरल लुक में दिखीं, लेकिन अगर उनका सोशल मीडिया आप देखें तो उसमें वो अक्सर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती हैं जिसे देखकर उनके फैंस पूरी तरह से हौरान रह जाते हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

Saath Nibhaana Saathiya actress devoleena bhattacharjee got bold on her birthday fans ask these questions
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram

येलो बिकिनी में ढाया कहर

हाल ही में सबकी चहेती गोपी बहू ने अपने सोशल मीडिया पर कई ग्लैमरस तस्वीरें साझा की, जिसमें वो पूल के किनारे अपने दोस्तों के साथ चिल करते हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बेली डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इन वीडियों और तस्वीरों को जहां कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो वही सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ लोग देवोलीना को उनके इस बोल्ड अंदाज के लिए ट्रोल कर रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

विज्ञापन
विज्ञापन
Saath Nibhaana Saathiya actress devoleena bhattacharjee got bold on her birthday fans ask these questions
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram

पूछ रहे हैं तरह-तरह के सवाल

देवोलीना द्वारा जन्मदिन के मौके पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों और वीडियो को जहां कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो वही कुछ लोग उनसे सवाल करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके इस डांस वीडियों पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘संस्कार गोपी बहू’। वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये आप को क्या हो गया है गोपी दी’। हालांकि कुछ लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आई और उन्होंने देवोलीना की जमकर तारीफ की।

View this post on Instagram

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

विज्ञापन
Saath Nibhaana Saathiya actress devoleena bhattacharjee got bold on her birthday fans ask these questions
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram/devoleena

नासिक में दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन

22 अगस्त 2021 को देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने दोस्तों के साथ नासिक में अपना 36वां जन्मदिन मनाया, जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। येलो बिकनी ने अलावा उन्होंने ब्लैक रंग की ड्रेस भी साझा की है जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं और साथ ही अपना टैटू दर्शाती हुईं नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ये मेरा सबसे खास दिन है। मुझे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’। प्रशंसकों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed