बिग बॉस ओटीटी की प्रतियोगी शमिता शेट्टी के आंखों से हाल ही में आंसू छलक पड़े। शमिता शेट्टी अपनी बहन शिल्पा शेट्टी का वीडियो देखकर रो पड़ीं। दरअसल, रविवार को जैसे ही शमिता शेट्टी को शो के एपिसोड में उनकी बहन एवं बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो संदेश दिखाया गया, वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाई और उनके आखों से आंसू छलक पड़े।
Bigg Boss OTT: जब शमिता शेट्टी हुईं भावुक और आंखों से छलक पड़े आंसू, जानिए माजरा?
शिल्पा शेट्टी ने अपने वीडियो मैसेज में कहा, बिग ब्रदर और बिग बॉस हमारी जिंदगी में टपक ही जाते हैं। पता नहीं क्या रिश्ता है? लेकिन तुम जानती हो कि वक्त पड़ने पर हम लोग खुद ही एक दूसरे के भाई-बहन बन जाते हैं। तो मेरे भाई, अपना ख्याल रखना, स्ट्रांग रहना; क्योंकि अगर तुम स्ट्रांग हो तो मैं स्ट्रांग हूं, मम्मी स्ट्रांग है।
शिल्पा शेट्टी ने शमिता शेट्टी से कहा कि मम्मी अच्छी हैं और हम सब तुमको याद करते हैं। उन्होंने शमिता से कहा, तुम्हें खूब सारा प्यार, ऐसे ही खेलते रहना। जैसे ही शमिता शेट्टी ने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की बातों को सुना वह भावुक हो गईं और रोने लगीं।
आपको बता दें कि शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी में काफी प्यार है। इससे पहले शमिता शेट्टी ने खुलासा किया था कि शिल्पा शेट्टी के छाये में रहना उनके लिए आसान नहीं था। शमिता का कहना था कि उनकी इंडस्ट्री की 20-25 साल की जर्नी आसान नहीं रही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि एक व्यक्ति के तौर पर वो अब ज्यादा कॉन्फीडेंट हैं। उनका कहना था कि लोग उन्हें शिल्पा शेट्टी की बहन के तौर पर ही जानते हैं, यह मेरा सौभाग्य है, लेकिन लोग रियल शमिता शेट्टी को नहीं जानते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले शमिता शेट्टी ने कहा था कि शिल्पा के पति राज कुंद्रा के पोर्न रैकेट में कथित तौर पर शामिल होने पर गिरफ्तारी के बाद उनके मन में शो में नहीं शामिल होने को लेकर ख्याल आया था। उन्होंने कहा था, मुझे लगा कि इस वक्त बिग बस के घर में शामिल होना सही नहीं होगा। लेकिन मैंने कमिटमेंट कर दी थी और जब मैं एक बार कमिटमेंट करती हूं, तो फिर खुद की भी नहीं सुनती।