बिग बॉस के घर में रुबीना ने फैशन, स्टाइल और दिलकश अंदाज और कपड़ों ने खूब चर्चा बटोरी। अभी हाल ही में बिग बॉस 14 की विजेता और टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह कानों में खूबसूरत झुमके पहने नजर आ रही हैं। इन झुमकों में मां लक्ष्मी की मूर्ति नजर आ रही है।
'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में होगी रुबीना दिलैक की एंट्री?, यहां देखें 'किन्नर बहू' की झलक
रुबीना के इस पोस्ट की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि रुबीना 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में सौम्या के रोल में वापसी कर रही हैं। ऐसे में इस तस्वीर को शो के सेट से होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
वहीं, कुछ फैंस ये भी अनुमान लगा रहे हैं कि रुबीना किसी जूलरी ब्रैंड के लिए शूट कर रही हों और ये तस्वीरें उसी से हों। एक दूसरी तस्वीर में रुबीना मेकअप आर्टिस्ट से टच-अप करती नजर आ रही हैं।
A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)
मालूम हो कि साल 2016 में आए इस सीरियल को लोगों से खासा प्यार मिला था। इस सीरियल में रुबीना ने किन्नर का किरदार निभाया था। बिग बॉस 14 जीतने के बाद से रुबीना दिलैक अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गईं। रुबीना के पास अब ऑफर्स की लाइन लगी है।
वह जल्द ही पारस छाबड़ा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी, वहीं वह हाल ही पति अभिनव शुक्ला के साथ 'मरजानिया' म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करके चंडीगढ़ से वापस लौटीं।