फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस फिनाले: ये हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट के कामधंधे, एक तो बचपन से ही कर रहा एक्टिंग

Fri, 28 Dec 2018 02:58 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 28 Dec 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 finale working profile of top 5 contestants
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 के फिनाले में अब बस दो दिन बचे हैं। वहीं, शो मेकर्स ने बड़ी चालाकी से सुरभि राणा को फाइनल की दहलीज पर पहुंचने के बाद भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में घर में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं। इनमें करणवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर, श्रीसंथ और रोमिल चौधरी का नाम शामिल है। आइए फिनाले से पहले एक बार फिर जानते हैं इनके प्रोफाइल के बारे में...

bigg boss 12 finale working profile of top 5 contestants
bigg boss - फोटो : bigg boss

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे हरियाणवी कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी की। रोमिल का जन्म मार्च 1991 को करनाल में हुआ था। वह पेशे से एक वकील हैं। फिलहाल वह चंडीगढ़ हाईकोर्ट में कार्यरत हैं। रोमिल एक किसान परिवार से ताल्लुकात रखते हैं और शादीशुदा हैं। इस शादी से उन्हेें एक बेटा भी है। बिग बॉस में आने से पहले वे दो बार एमटीवी रोडिस के लिए भी ऑडिशन दे चुके हैं। उन्होंने घर में बतौर कॉमनर जोड़ी एंट्री ली थी। उनके साथ पुलिस हवलदार निर्मल सिंह ने शो में हिस्सा लिया था। इसके बाद बाद उनकी जोड़ी वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाली सुरभि राणा के साथ बना दी गई थी। 

bigg boss 12 finale working profile of top 5 contestants
bigg boss - फोटो : voot

वहीं, टॉप 5 की रेस में दूसरे कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर भी जीत की दहलीज पर खड़े हैं। अगर वह इस सीजन को जीत जाते हैं तो वह बिग बॉस के इतिहास के चौथे कॉमनर विजेता  होंगे।  बता दें कि दीपक ठाकुर का जन्म 24 मार्च 1994 को बिहार के बक्सर में हुआ था। पेशे से दीपक एक भोजपुरी सिंगर हैं और उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में हमनी के छोड़ दी और मुरा-मॉर्निंग गाने को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा फिल्म मुक्काबाज के अधूरा मैं गा चुके हैं।  किसान परिवार से आने वाले दीपक ने शो में अपनी फैन उर्वशी वाणी के साथ बतौर कॉमनर जोड़ी एंट्री ली थी। दीपक इस वक्त उम्र में सबसे छोटे कंटेस्टेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 finale working profile of top 5 contestants
Bigg Boss - फोटो : twitter

इसके बाद बात करते हैं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की। दीपिका का जन्म 6 अगस्त 1986 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। टीवी एक्ट्रेस से पहले वह एक एयर होस्टेज हुआ करती थीं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया था। सबसे पहले उन्हें नीर भरे तेरे नैना टीवी सीरियल में देखा गया था लेकिन उन्हें असल पहचान पॉपुलर टीवी सीरियल ससुराल सिमर का से मिली थी। इसी सीरियल से उनकी मुलाकात उनके कोस्टार शोएब इब्राहिम से हुई और दोनों ने शादी कर ली। 

विज्ञापन
bigg boss 12 finale working profile of top 5 contestants
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 के घर में सबसे विवादित कंटेस्टेंट एस श्रीसंथ का पूरा नाम शांताकुमारन श्रीसंथ है। वह दक्षिण राज्य केरल के कोठामंगलम में 6 नवंबर 1983 को जन्मे थे। वह पेशे से एक क्रिकेटर हैं लेकिन आईपीएल में फिक्सिंग के चलते उनका करियर बर्बाद हो गया। बता दें का साल 2013 में बीसीसीआई ने उनके लाइफटाइम खेलने पर बैन लगा रखा है। वहीं, बात करें श्रीसंथ के परिवार की तो उनकी बहन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस हैं और उनके भाई एक संगीत कंपनी के मालिक हैं। इसी के चलते श्रीसंथ को एक्टिंग और नाचना अच्छे से आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed