फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: टीवी के ये मशहूर सितारे असल जिंदगी में हैं सगे भाई-बहन, कुछ का तो निकला बॉलीवुड कनेक्शन

Sat, 29 May 2021 09:33 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 29 May 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Real Brother and Sisters of Indian Television
टीवी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

छोटा पर्दे और बड़े पर्दे की दुनिया के बीच हमेशा ही एक गहरा नाता रहा है। मनोरंजन के इन दोनों माध्यमों ने लोगों को खुद से जोड़े रखा है। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से ही की। इस सूची में कई नाम शामिल हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी पवित्र रिश्ता में मानव के किरदार से लोगों के दिल में जगह बनाई थी। इस रिपोर्ट में आज हम बात कर रहे हैं ऐसे कुछ कलाकारों की जो असल जिंदगी में सगे भाई-बहन हैं। कोई छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहा है तो बॉलीवुड में अपनी धाक जमाए है। कम ही लोग होंगे जो इन सगे भाई-बहनों के बारे में जानते होंगे। भाई - बहनों की जोड़ी देखेंगे तो हो सकता है पहली नजर में धोखा खा जाएं। आइए डालते हैं एक नजर भाई-बहनों की जोड़ी पर जिन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन फैंस उनके रिश्ते से अनजान होंगे।

Real Brother and Sisters of Indian Television
मिश्कत वर्मा, मिहिका वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मिहिका वर्मा - मिश्कत वर्मा

सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में मिहिका के रोल में नजर आई अभिनेत्री का असल जिंदगी में भी मिहिका ही नाम है। वहीं मिहिका वर्मा के छोटे भाई मिश्कत वर्मा भी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। मिश्कत को सीरियल ‘निशा और उसके कजिनस’ में काफी पसंद किया था। इसके अलावा मिश्कत ‘इच्छाप्यारी नागिन’ में भी नजर आ चुके हैं।

 

Real Brother and Sisters of Indian Television
महर विज, पीयूष सहदेव - फोटो : सोशल मीडिया

महर विज - पीयूष सहदेव

टीवी सीरियल्स से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं महर विज टीवी एक्टर पीयूष सहदेव की बहन हैं। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मेहेर विज ने मुन्नी की अम्मी का किरदार निभाया था। आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में भी महर ने जायरा वसीम की अम्मी के किरदार भी दिख चुकी हैं। पीयूष जेनिफर विंगेट की सीरियल बेहद में नजर आए थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Real Brother and Sisters of Indian Television
वरूण बडोला, अल्का कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

अल्का कौशल - वरूण बडोला

टीवी की दुनिया में अल्का कौशल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अल्का कई टीवी सीरियल्स में निगेटिव रोल्स में नजर आ चुकी हैं। ‘स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों का सुर’ और ‘कुबूल है’ में अल्का ने यादगार रोल निभाए हैं। अल्का ने ‘क्वीन’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अल्का कौशल फेमस टेलीविजन एक्टर वरूण बडोला की बड़ी बहन हैं।

 

विज्ञापन
Real Brother and Sisters of Indian Television
आलोक नाथ, विनीता मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

आलोक नाथ - विनीता मलिक

बॉलीवुड और डेली सोप्स की दुनिया के संस्कारी बाबूजी आलोक नाथ कई सुपरहिट फिल्मों और सीरियल्स का अहम हिस्सा रहे हैं। अपने एक्टिंग करियर में आलोक नाथ ने कई यादगार किरदार निभाए हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं, कि आलोक नाथ सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा सिंघानिया की दादी का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस विनीता मलिक के भाई हैं। दोनों भाई-बहन टीवी और फिल्मों की दुनिया में अपनी संस्कारी इमेज के लिए जाने जाते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed