गर्मी दिनों- दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में आम लोग ही नहीं सितारे भी परेशान हैं। 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार करने वाले अभिनेता सुनील लहरी गर्मी से बेहाल हैं। पुराने दिन याद करते हुए अब उन्होंने एक तस्वीर साझा की है।
'रामायण' में लक्ष्मण बने सुनील लहरी गर्मी से हुए परेशान, अभिनेत्री संग तस्वीर साझा कर कही ये बात
सुनील लहरी ने वो दिन याद किए जब वो वाटर फाउंटेन के नीचे एन्जॉय कर रहे थे। उनके साथ अभिनेत्री अनुराधा हैं। सुनील ने जिस तस्वीर को साझा किया है वो फिल्म 'फिर आई बरसात' की है। तस्वीर में सुनील और अनुराधा कोई रोमांटिक सीन करते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के साथ सुनील ने लिखा- 'हम इस गर्मी के मौसम में क्या यह उम्मीद नहीं करते कि इस तरह का वाटर फाउंटेन हो और एन्जॉय कर सकें, जैसा मैंने और अनुराधा ने फिल्म 'फिर आई बरसात' में किया। काश ये लॉकडाउन जल्दी खत्म हो।'
Ham is Garmi Ke Mausam Mein Kya yah ummid nahin karti ki Is Tarah ka water fountain ho aur enjoy kar sake Jaisa Maine aur Anooradha ne film phir aayee Barsaat Mein Kiya Kash ye lockdown jaldi khatm ho pic.twitter.com/hScPvhHN5j
सुनील इससे पहले भी फिल्म 'फिर आई बरसात' की कई तस्वीरें साझा कर चुके हैं। याद दिला दें कि 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद से सुनील सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। ट्विटर पर वो फैंस के सवालों का जवाब देते रहते हैं। साथ ही 'रामायण' से जुड़े दिलचस्प किस्से भी बताते हैं।
बता दें कि सुनील ने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म 'नक्सलाइट' से की थी। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल भी थीं। इसके अलावा सुनील ने कुछ और फिल्में और कई सीरियल किए लेकिन 'रामायण' के लिए वो हमेशा याद किए जाते रहे। वहीं बाद में उन्होंने टीवी और फिल्मों से किनारा कर लिया। अब सुनील का कहना है कि अगर कोई अच्छा काम मिलता है तो वो जरूर करना चाहेंगे।
बाइस्कोप: जब हेमा मालिनी को बंबई से माल्टा ले उड़े धर्मेंद्र और किया खुल्लम खुल्ला इश्क का इजहार