फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीमून पर यहां घूमने गईं थीं दीपिका चिखलिया, थोब्रैक तस्वीर साझा कर पति के लिए लिखा खास पोस्ट

Tue, 02 Jun 2020 07:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 02 Jun 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Ramayan actress Dipika Chikhlia shares her honeymoon throwback photo of Switzerland
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दीपिका चिखलिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और पति हेमंत टोपीवाला की प्रेम कहानी के बारे में बताया था। अब अभिनेत्री ने अपने हनीमून के बारे में बताया है। दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर अपने पति से साथ एक तस्वीर साझा की है। उनकी यह एक थ्रोबैक तस्वीर है। 

Ramayan actress Dipika Chikhlia shares her honeymoon throwback photo of Switzerland
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर दीपिका चिखलिया ने पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी कि अपने पति के साथ हनीमून पर वह स्विट्जरलैंड गई थीं। उन्होंने थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए अपने इस हनीमून के बारे में विस्तार के बताया है। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'यह तस्वीर मेरे स्विट्जरलैंड हनीमून की है। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम शादी के बाद यात्रा करना चाहते हो। इसके बाद मैंने उन्हें स्विट्जरलैंड बोलने में एक मिनट भी नहीं लगाया'। 

Ramayan actress Dipika Chikhlia shares her honeymoon throwback photo of Switzerland
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका चिखलिया ने आगे लिखा, 'मैं हमेशा सोचती थी कि यह सपने के सच होने की दुनिया है। मुझे पता था कि मुझे बर्फ चाहिए थी। इसलिए शादी और रिसेप्शन के दो दिन बाद हम दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां मुझे एक दिन के लिए संसद में उपस्थित होना था। इसके बाद हम वहां से स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए थे। इस तस्वीर के बारे में दीपिका चिखलिया ने बताया कि यह तस्वीर स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज की है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I ,continue ...this is a picture from my holiday after the wedding (honeymoon) , we had taken a trip to Switzerland..He had asked me were for you want to travel after the wedding ,I did not take even a minute to tell him ...it’s Switzerland .. I always thought and felt it’s land of dreams coming true ...I knew I wanted snow ...so after 2 days of wedding and reception which was on the following day .we flew to delhi .i had to attend parliament for a day ,and from there we flew to Switzerland..did a lot cities ..Zurich ,, zermott .. ,st Morris Geneva Interlaken ... cannot remember which city we took this pic from mostly, I think it’s stmoritz ,It’s a known for ski Ing ..people come from all over the world for that sport out there ,flew back ,stopped over for a couple of days in London and then back home to start a new life ... life continues ...I continue ....time flies ...while we making memories time stops for no one #love#life#marraige #lovehappens #time#honeymoon #honeymoondestination #Family #Home #Children #instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan actress Dipika Chikhlia shares her honeymoon throwback photo of Switzerland
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर दीपिका चिखलिया की तस्वीर पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ की अपनी शादी की तस्वीरों को साझा किया था। शादी की तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने हेमंत टोपीवाला के साथ जुड़ी अपनी मुलाकात की यादों को साझा किया था। दीपिका चिखलिया ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मैं सोच रही थी कि क्या आप लोग कभी जानना चाहेंगे कि मैं अपने पति से कैसे मिली, मैं अपने रियल लाइफ के राम से एक एड की शूटिंग के दौरान मिली थी। 

विज्ञापन
Ramayan actress Dipika Chikhlia shares her honeymoon throwback photo of Switzerland
सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने आगे बताया, मेरे पति का परिवार 1961 से श्रृंगार नाम से पारंपरिक भारतीय सौंदर्य प्रसाधनों का निर्माण और बिक्री कर रहा है। 'मेरी पहली फिल्म 'सुन मेरी लैला' में एक दृश्य था, जिसमें मैं श्रृंगार काजल के लिए विज्ञापन शूट कर रही थी। जब हम विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे हेमंत शूटिंग देखने के लिए सेट पर आए थे। मेरी उनसे पहली मुलाकात तब ही हुई थी। उसके बाद हम दोनों अपने जीवन में व्यस्त हो गए लेकिन हम दोनों के दिमाग में एक दूसरे का नाम था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Just wondering do you ever want to know how I met my husband #husband #wife#marraige#live# #faith#trust#love#life#bind#actor#actress#beautiful-life#happiness#god#blessings

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed