फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NCC की यूनिफॉर्म में ये हैं टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री, आप पहचान पाए क्या?

Tue, 02 Jun 2020 07:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 02 Jun 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Television Actress Divyanka Tripathi Share her Throwback School Time Photos in NCC Dress
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड सेलेब्स हों या टेलीविजन के चहेते सितारे। इन दिनों सभी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। ये सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इन तस्वीरों में इन सेलेब्स को पहचानना मुश्किल हो रहा है। हाल ही में टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री ने भी अपने स्कूल के दिनों की तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वो एनसीसी यूनिफॉर्म पहने हुईं हैं।

Television Actress Divyanka Tripathi Share her Throwback School Time Photos in NCC Dress
Divyanka Tripathi - फोटो : social media

ये अभिनेत्री हैं टेलीविजन की 'इशि मां' यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में दिव्यांका ने अपने स्कूल के दिनों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिन तस्वीरों में उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल है।

Television Actress Divyanka Tripathi Share her Throwback School Time Photos in NCC Dress
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Social Media

दिव्यांका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने एनसीसी के दिनों को याद करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा, 'आसमान की तपती धूप में रह कर अपनी मांसपेशियों को दिखाना, वे हमारे लिए सुंदरता और उपलब्धियां हुआ करती थीं। एनसीसी में हम तब तक जूते चमकाया करते थे जब तक उसमें हमारे चेहरे ना दिखने लग जाएं। मेडल्स जीतकर लाना हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी हुआ करती थी। हम अपनी कॉलोनी में इतने जोर से शोर मचाया करते थे कि सभी लोग हमें सुन लें। वो सब ऐसे काम थे जिनका हिस्सा होकर मैंने गर्व महसूस किया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Flaunting uneven suntan and showing off muscles...those were the norms of beauty and achievements for us #NCCcadets then! 🧑🎨 Waxing and shining shoes till your face reflected in them, earning and adorning medals, crisp marchpast and cautions (#WordsOfCommand) so loud that the entire colony could hear you, such were the activities I took pride in. Sleeping on thin mats, morning PT and #DrillPractice in scorching sun, holding together our tents in winds & rains, digging snake trenches around them, lining up to have basic food like watery sabzis, map-like rotis and weak evening teas and still relishing it all because we knew that survival was more important. Few would call them extremely uncomfortable conditions, few parents might not even let their children experience such adversities but I feel these conditions make one a stronger person mentally and physically. Once gone through all this- you are ready to face the world head-on! This phase wasn't about me, it was about us as a platoon, wing or contingent. Cheers to the memories we made #MPContingent, #CarmelNCCunit, #NCCJuniorWing #NCCSeniorWing, #AnnualTrainingCamp, #CombinedAnnualTrainingCamp #PreRDC #RepublicDayCamp

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Actress Divyanka Tripathi Share her Throwback School Time Photos in NCC Dress
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Social Media

आगे दिव्यांका लिखती हैं 'रोज सुबह की पीटी और चिलचिलाती धूप में ड्रिल अभ्यास हुआ करता था। तेज हवाओं और बारिश में हमारे टेंटों को एक साथ पकड़ते और पानी वाली सब्जी, किसी नक्शे की तरह बनी रोटियों के लिए लाइन में लगना पड़ता। और फिर शाम की चाय। क्योंकि आप जानते थे कि जीवित रहना अधिक महत्वपूर्ण है।' दिव्यांका की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि फैंस इन तस्वीरों में दिव्यांका को पहचान भी नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
Television Actress Divyanka Tripathi Share her Throwback School Time Photos in NCC Dress
divyanka tripathi - फोटो : instagram

क्योंकि इन तस्वीरों में दिव्यांका एकदम ही अलग दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने टेलीविजन पर जी टीवी के धारावाहिक 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से दस्तक दी थी। इसके बाद उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल्स में काम किया। हाल ही में दिव्यांका के धारावहिक 'ये है मोहब्बतें' में उनके इशिता भल्ला के किरदार को खूब पसंद किया गया था।

पढ़ें: First Horror Movie: आजादी के बाद ये थी भारत की पहली बॉलीवुड हॉरर फिल्म, 'महल' में भटकती थी 'कामिनी' की रूह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed