फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   ram pyaare sirf hamare serial dulari and her husband story

दुलारी के पति पर पड़ोसिनों की निगाहें, नजरबट्टू का काम सीखने को ले आई टोटकों वाली किताब और फिर...

Thu, 03 Sep 2020 02:55 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Thu, 03 Sep 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
ram pyaare sirf hamare serial dulari and her husband story
ज्योति शर्मा, निखिल खुराना, शमीन मन्नान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोविड-19 के चलते जहां इस समय चारों तरफ अनिश्चितता और उदासी का माहौल है, वहीं टेलीविजन चैनलों ने अपने दर्शकों का मूड ठीक करने के लिए फिर से कॉमेडी का सहारा लिया है। ऐसा ही एक शो जल्द शुरू होने जा रहा है जिसका नाम है, 'राम प्यारे सिर्फ हमारे'।

विज्ञापन


ये धारावाहिक दुलारी नाम की खूबसूरत युवती और उसकी जिंदगी के सबसे 'खास उपहार' यानी उसके आकर्षक पति राम की कहानी है। भोपाल की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कहानी में ये युवती जानती है कि उसके ‘आदर्श पति’ हर महिला को भा जाते हैं। इसलिए वो अपने पति को उन औरतों के चंगुल से बचाए रखने के लिए दुनिया भर के टोटकों से भरी एक किताब से पारंपरिक नुस्खे आजमाती है।
विज्ञापन


शो में राम का किरदार करने वाले कलाकार हैं चंडीगढ़ से मुंबई आए निखिल खुराना जो तमाम लोकप्रिय टेलीविजन शोज का हिस्सा रह चुके हैं। निखिल एक छोटे शहर में मोहल्ले के हीरो हैं और हर महिला की आंख के तारे हैं। उनके अपोजिट दुलारी के रोल में हैं ज्योति शर्मा, जो पिछली बार जी टीवी की पॉपुलर लव स्टोरी 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' में नजर आई थीं। दुलारी एक खूबसूरत और स्मार्ट औरत हैं, जो हमेशा चौकन्नी रहती हैं। राम और दुलारी की इस परफेक्ट प्रेम कहानी में थोड़ा ग्रे शेड लाएंगी उनकी आकर्षक पड़ोसन कोयल। इस किरदार को निभा रही हैं शमीन मन्नान।

विज्ञापन
विज्ञापन

ram pyaare sirf hamare serial dulari and her husband story
ज्योति शर्मा, निखिल खुराना, शमीन मन्नान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक ‘राम प्यारे सिर्फ हमारे’ की कहानी एक हैंडसम पति राम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भोपाल में एक ब्यूटी पार्लर चलाते हैं। वो शहर में सबसे अच्छी ब्यूटी सर्विस देते हैं, लेकिन महिलाएं उन्हें ताकने के लिए भी उनके पार्लर में आती हैं। राम तो ठहरे मर्यादा पुरुषोत्तम, जो इन औरतों के मोहजाल में नहीं फंसते, लेकिन दुलारी के लिए तो राम से दिल्लगी करने वाली यह औरतें ‘शूर्पणखा’ की तरह हैं। इन शूर्पणखाओं के चंगुल से अपने पति को बचाए रखने के लिए दुलारी कई तरह के टोटके आजमाती है ताकि राम उसके करीब रहे।

इस शो के बारे में बताते हुए निखिल खुराना कहते हैं, "हमारा शो ‘राम प्यारे सिर्फ हमारे’ एक वफादार पति और सदा चौकन्नी रहने वाली उसकी पत्नी की अनोखी कहानी है, जो दूसरी औरतों को अपने पति के आसपास भी फटकने नहीं देती। हंसी की चाशनी में डूबी ये कहानी यकीनन दर्शकों को बांध लेगी। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को जिंदगी से भरा यह हल्का-फुल्का ड्रामा बहुत पसंद आएगा।"

वहीं शो में लीड किरदार निभा रहीं ज्योति शर्मा बताती हैं, "दुलारी का रोल निभाना काफी चुनौतीपूर्ण लगता है, क्योंकि मैं इस किरदार से बहुत अलग हूं। इस किरदार के डर को सामने लाना और उसे सुलझाने की उम्मीद में अजीबोगरीब नुस्खे आजमाना और इस पूरी प्रक्रिया में और बड़ी मुसीबत में फंस जाना, दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक साबित होगा।" जबकि शमीन मन्नान का मानना है कि एक कॉमिक एंगल के साथ इस तरह का दमदार और तीखा किरदार निभाना हमेशा मुश्किल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed