बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेत्री अपने पति रितेश से अलग होने के बाद एक बार फिर रिलेशनशिप में हैं। इस बार राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की प्रेम कहानी चल रही है। अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले पैपराजी को बताया था कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से इंगेजमेंट कर ली है। अब राखी आदिल के साथ छुट्टियां मनाने के लिए दुबई निकल गई हैं। राखी ने दुबई पहुंचकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आदिल के साथ गाड़ी में बैठी दिखाई दे रही हैं।
Rakhi Sawant: बॉयफ्रेंड आदिल के साथ छुट्टियां मनाने दुबई पहुंचीं राखी सावंत, यूजर्स बोले- ये भी पब्लिसिटी के लिए आए हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 25 May 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन