बिग बॉस फेम और मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत जल्द फिर से शादी कर सकती हैं। इस बात की जानकारी खुद राखी ने दी है। मालूम हो कि राखी सावंत ने साल 2019 में दावा किता था कि उन्होंने यूके के एक मिस्ट्री मैन से शादी की। अपनी शादी की मीडिया में घोषणा कर राखी सावंत ने सबको हैरान कर दिया था। खबर है कि अभिनेत्री अपने पति रितेश से ही दोबारा शादी करने वाली हैं।
पति रितेश संग फिर शादी कर सकती हैं राखी सावंत, कहा- जो भी परेशानियां थी वो सब सुलझ गईं
राखी का कहना है कि रितेश भारत आकर उनसे दोबारा शादी करना चाहते हैं और इस बार सबके सामने वो ऐसा करेंगे। दरअसल, बिग बॉस के वीकेंड के वार में के दौरान राखी ने कहा था कि, 'किसी से खुद को बचाने के लिए उन्हें रितेश से शादी करनी पड़ी।
View this post on Instagram
उन्होंने बताया था कि रितेश पहले से ही एक बच्चे के पिता है। वह शादीशुदा हैं। हालांकि हाल ही में राखी सावंत ने खुलासा किया था कि उनका पति फिर से उनसे शादी करना चाहता है। ऐसे में अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ने राखी ने कहा, 'वीडियो कॉल्स के जरिए मेरी रितेश से बात होती रहती हैं। उनको विजा की कुछ दिक्कत आ रही है और कुछ कानूनी चीज़ें हैं जिसे वो पूरा कर रहे हैं।'
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram