फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant-Sherlyn: अब कोर्ट पहुंचेगी राखी-शर्लिन की जुबानी जंग, ड्रामा क्वीन ने दर्ज कराया मानहानि का केस

Sun, 06 Nov 2022 09:00 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 06 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Files Defamation case against sherlyn Chopra against her amid bigg Boss 16 sajid khan controversy
शर्लिन चोपड़ा, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 16' फिल्म निर्माता साजिद खान की मौजूदगी के कारण शुरुआत से ही विवादों में रहा है। उनके खिलाफ एक बार फिर इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसिस ने मोर्चा खोल दिया है। इन्हीं में से एक शर्लिन चोपड़ा हैं। दरअसल, साजिद खान के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा पुलिस कंप्लेंट करने पहुंची थीं। लेकिन शर्लिन की यह बात राखी सावंत को खटक गई थी और ड्रामा क्वीन ने शर्लिन का मजाक उड़ाया था।  जिसके बाद राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी, जो अब कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गई है। राखी ने शर्लिन के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर मानहानि का केस कर दिया है।   

Rakhi Sawant Files Defamation case against sherlyn Chopra against her amid bigg Boss 16 sajid khan controversy
राखी सावंत,शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद खान के खिलाफ दिए गए शर्लिन चोपड़ा के बयानों के बाद राखी और उनके बीच  शुरू हुई जुबानी जंग अब तूल पकड़ती नजर आ रही है। #MeToo केस के चलते शर्लिन ने साजिद खान पर नए आरोप लगाए थे, जिस पर राखी ने साजिद को अपना भाई बताते हुए इस बोल्ड एक्ट्रेस को मेकअप की दुकान बताया था। इस बयान के बाद शर्लिन ने राखी सावंत की निजी जिंदगी पर तरह-तरह की बाते कहकर उनका मजाक उड़ाया था। उसके बाद अब राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया है।  
Box Office Report: ‘मिली’ और ‘डबल एक्सएल’ से आगे निकली ‘फोन भूत’, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ‘कांतारा’ का हाल

Rakhi Sawant Files Defamation case against sherlyn Chopra against her amid bigg Boss 16 sajid khan controversy
राखी सावंत-शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा को कोर्ट में घसीटने की तैयारी कर ली है। दरअसल,  हाल ही में राखी सावंत ने शर्लिन पर मानहानि केस दर्ज कर दिया है। हाल ही में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन अपनी वकील फाल्गुनी के साथ मीडिया से मुखातिब हुई थी। इस मुलाकात में राखी की वकील ने बताया कि राखी ने शर्लिन के खिलाफ मानहानि का केस दायर कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने सबूतों के आधार पर यह एक्शन लिया है और एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में सब जानती हैं।
Puneet Issar Birthday: द्रौपदी का चीर हरण कर कानूनी पचड़े में फंस गए थे पुनीत इस्सर, घर से उठा ले गई थी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Files Defamation case against sherlyn Chopra against her amid bigg Boss 16 sajid khan controversy
शर्लिन चोपड़ा, राखी सावंत - फोटो : social media

इतना ही नहीं राखी सावंत ने मीडिया के सामने शर्लिन चोपड़ा के कई पोर्न वीडियोज भी दिखाए, जिसके तहत ड्रामा क्वीन ने बोल्ड एक्ट्रेस पर लोगों को ब्लैकमेल और अपनी न्यूड तस्वीरों और वीडियोज को बेचने के गंभीर आरोप भी लगाए। शर्लिन चोपड़ा ने मीटू के आरोपी साजिद खान के खिलाफ हाल ही में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद राखी सावंत साजिद के सपोर्ट में आ गई थीं।
Boycott Pathaan: इसलिए ट्रेंड नहीं हो पा रहा बायकॉट पठान हैशटैग, ट्विटर का मालिक बदलने से बॉलीवुड खुश हुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed