शुक्रवार को तीन अलग-अलग जॉनर की बॉलीवुड फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर फीकी शुरुआत करने वाली इन तीनों ही फिल्मों की कमाई दूसरे दिन यानी शनिवार को भी कुछ खास नहीं रही। एक ओर कटरीना कैफ की 'फोन भूत', सोनाक्षी सिन्हा की 'डबल एक्सएल' और जान्हवी कपूर की 'मिली' दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम साबित हो रही है, तो दूसरी ओर छह हफ्ते बाद भी कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का जलवा कायम है। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की...
Box Office Report: ‘मिली’ और ‘डबल एक्सएल’ से आगे निकली ‘फोन भूत’, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ‘कांतारा’ का हाल
मिली
जान्हवी कपूर और सनी कौशल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'मिली' को दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में ओपनिंग डे के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली है। शनिवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए हैं और अब इसका कलेक्शन 1.10 करोड़ रुपये हो गया है।
Boycott Pathaan: इसलिए ट्रेंड नहीं हो पा रहा बायकॉट पठान हैशटैग, ट्विटर का मालिक बदलने से बॉलीवुड खुश हुआ
फोन भूत
कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' बॉक्स ऑफिस पर अपने साथ रिलीज हुई फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर 2.05 करोड़ के कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत करने वाली 'फोन भूत' की दूसरे दिन की कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है। शनिवार को फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया और अब फिल्म का कुल कलेक्शन 4.60 करोड़ रुपये हो गया।
Puneet Issar Birthday: द्रौपदी का चीर हरण कर कानूनी पचड़े में फंस गए थे पुनीत इस्सर, घर से उठा ले गई थी पुलिस
डबल एक्सएल
हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'डबल एक्सएल' को भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 15-20 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म दूसरे दिन महज 20 लाख रुपये का कारोबार कर पाई है। ऐसे में दो दिन में फिल्म ने 45 लाख का कारोबार कर लिया है।
Boycott Pathaan: इसलिए ट्रेंड नहीं हो पा रहा बायकॉट पठान हैशटैग, ट्विटर का मालिक बदलने से बॉलीवुड खुश हुआ
कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का जलवा छह हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। 'कांतारा' ने शुक्रवार को रिलीज हुई बॉलीवुड की तीनों फिल्मों से ज्यादा कमाई कर ली है। 37वें दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और अब फिल्म का कुल कलेक्शन 260.19 करोड़ रुपये हो गया है।
Sunita Rajwar: स्क्रीन राइटर-निर्देशक भी हैं पंचायत 2 की सुनीता रजवार, ट्रक ड्राइवर की बेटी ने ऐसे पाया मुकाम