टीवी की दुनिया के हैंडसम चेहरों में से एक एक्टर की फिर से वापसी होने वाली है। उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राजीव खंडेलवाल की।
पढ़ें: शादी के बाद हुई टीवी एक्ट्रेस की हल्दी और मेहंदी सेरिमनी, बॉलीवुड गाने पर जमकर नाचा फिरंगी पति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजीव खंडेलवाल 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स'' में होस्टिंग करते हुए दिखाई देंगे, हालांकि अभी तक राजीव की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस शो में डायरेक्टर करण जौहर और रोहित शेट्टी जज होंगे।
राजीव खंडेलवाल ने इससे पहले भी कई रिएलिटी शोज होस्ट किए हैं। उनके द्वारा होस्ट किया गया शो 'सच का सामना' काफी विवादों में भी रहा। इसके अलावा उन्होंने 'डील या नो डील' और 'सुपर कार्स' को भी होस्ट किया था।
आखिरी बार राजीव खंडेलवाल सोनी टीवी पर शो 'रिपोर्टर्स' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ कृतिका कामरा नजर आई थीं। खबर है कि राजीव इसके साथ एक वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं।
5 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : amar ujala
टीवी के अलावा राजीव खंडेलवाल ने बॉलीवुड में भी काम किया। फिल्म 'आमिर' के लिए उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई हालांकि इसके अलावा उनकी कोई फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई।