'इंडियन आइडल 12' पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं और अब ये शो अपने फिनाले को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। लेकिन इससे पहले हर सिंगर 'इंडियन आइडल 12' को लेकर बात कर रहा है। कभी कोई इससे जुड़े विवाद पर बात करता है तो कभी कोई इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर। पिछले दिनों सिंगर जावेद अली ने म्यूजिक शोज का सच बताया था और कहा था कि वो एक ऐसे शो का हिस्सा थे, जिसमें एक कंटेस्टेंट सिर्फ इसलिए जीत गया क्योंकि वो अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकता था। अब इसी कड़ी में अब सिंगर राहुल वैद्य का नाम जुड़ गया है। दरअसल, राहुल ने 'इंडियन आइडल 12' से जुड़े विवादों से लेकर शो का जज बनने की बात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राहुल वैद्य ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'शो 'इंडियन आइडल' मेरे लिए बहुत ही स्पेशल है क्योंकि इससे ही मुझे लाइफ में पहचान मिली। यह मेरे लिए हमेशा ही स्पेशल रहेगा। आज भी जब मैं 'इंडियन आइडल' का टाइटल ट्रैक सुनता हूं तो मेरा दिल जोर से धड़कने लगता है। जब मैंने यह शो किया था उस वक्त मैं 17 साल का था। इस शो ने मुझे एक सिंगर के तौर पर पहचान दी और इसके लिए मैं हमेशा ही शुक्रगुजार रहूंगा।'
2 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
राहुल वैद्य ने आगे कहा, 'बल्कि मैं तो इस शो का हिस्सा बनना चाहूंगा। हाल ही मुझसे पूछा गया था कि क्या मैं 'इंडियन आइडल' को बतौर जज जॉइन करना चाहूंगा तो मैंने कहा कि हां क्यों नहीं? 'इंडियन आइडल' के एक कंटेस्टेंट से लेकर जज बनने तक की जर्नी बहुत ही कमाल रहेगी।' बता दें, शो इंडियन आइडल के सीजन एक के राहुल वैद्य कंटेस्टेंट रह चुके हैं।
3 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
शो में आए बदलाव पर बात करते हुए राहुल वैद्य ने कहा, 'हमारे समय में पहला सीजन एकदम असली था। नेहा कक्कड़ जो अब इंडियन आइडल की जज हैं, वह शो के दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट थीं। वह भी इस बात से सहमत होंगी कि हमें परफॉर्म करने के लिए सिर्फ 2 मिनट 30 सेकंड का वक्त दिया जाता था। हम स्टेज पर जाते थे, परफॉर्म करते और आकर बैठ जाते। वह बहुत ही प्योर और एकदम सिंपल था। पर अब चीजें बदल गई हैं। हर चीज में बदलाव आता है और दुनिया ऐसे ही चलती है। आज भी पैकेजिंग की ही बात है। उस टाइम का चार्म अलग था और आज की कहानी अलग है।'
4 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
अमित कुमार के बयान के बाद शो को लेकर हुए विवाद पर राहुल वैद्य कहते हैं, 'मुझे नहीं मालूम कि 'इंडियन आइडल 12' को लेकर क्या विवाद चल रहा है और अब शो में क्या होता है। मैंने कहीं पढ़ा था कि शो में पहुंचे एक गेस्ट जज ने कहा था कि उन्हें कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था। मुझे ऐसा लगता है कि शो में सारे कंटेस्टेंट्स बहुत ही टैलंटेड हैं। शो में जो कुछ भी होता है उसे एंटरटेनमेंट के नजरिए से बनाया जाता है। शो सिर्फ कंटेस्टेंट्स की सिंगिंग को सुनाने के लिए ही नहीं, एंटरटेनमेंट के लिए भी बनाया जाता है। अगर किसी गेस्ट जज से कंटेस्टेंट की बुराई न करके तारीफ करने के लिए कहा गया है तो क्या हो गया?'
5 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
सिंगर ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि लोग इसका इतना मुद्दा क्यों बना रहे हैं। मैंने यह भी सुना कि शो में कोई रोमांटिक एंगल भी था और उसे सिर्फ मस्ती-मजाक में क्रिएट किया गया। उससे कोई गन पॉइंट पर शादी करने के लिए नहीं कहा गया था। इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई? शो पिछले 6-7 महीनों से चल रहा है और सबको एंटरटेन कर रहा है। यह सीजन खत्म हो जाएगा। नया सीजन आएगा और उसके साथ नए कंटेस्टेंट्स आएंगे। इस बात को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।'