फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 11 खत्म होने के बाद भी एक साथ रह रहे पुनीश बंदगी, शादी की बात पर देते हैं ये जवाब

Mon, 02 Apr 2018 11:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
puneesh sharma and bandagi kalra are in livein relationship spoke about marraige
Puneesh and Bandagi

बिग बॉस सीजन 11 की चर्चित जोड़ी पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा शो खत्म होने के बाद भी एक दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं। शो के दौरान भी उनकी नजदीकियों ने लोगों के बीच दोनों को चर्चा का विषय बना रखा था और अब भी दोनों एक दूसरे के साथ ही नजर आते हैं। बिग बॉस के घर के बाहर भी दोनों एक दूसरे के साथ क्लोज ही नजर आते हैं। तो क्या दोनों एक साथ रहने लगे हैं। क्या दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं...

puneesh sharma and bandagi kalra are in livein relationship spoke about marraige
Puneesh Sharma

पुनीश और बंदगी शो के बाद अक्सर एक दूसरे के साथ हैंग ऑउट करते नजर आते हैं। कुछ समय पहले बंदगी को गुरुग्राम में देखा गया था। वहां बंदगी ब्वॉयफ्रेंड पुनीश के परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही थीं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब दोनों से शादी को लेकर सवाल किया गया तो बंदगी ने बेहद रोचक जवाब दिया। इसके साथ ही दोनों ने एक साथ रहने की बात को भी मान लिया।

puneesh sharma and bandagi kalra are in livein relationship spoke about marraige
Puneesh Bandagi

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब पुनीश से बंदगी के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो पुनीश ने कहा, 'बिग बॉस की तो दोस्ती भी नहीं चलती, यहां तो प्यार चल रहा है।' रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पिछले कुछ महीनों से मुंबई में एक साथ रह रहे हैं। हालांकि जब दोनों से सवाल किया गया कि वह शादी कब करेंगे तो बंदगी ने कहा, 'शादी करने की जरूरत क्या है? शादी करके भी एक साथ ही रहना है, वह तो अब भी रह ही रहे हैं। मैं सिर्फ स्टॉप अप्रूवल के लिए शादी करने में कोई प्वाइंट नहीं देखती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
puneesh sharma and bandagi kalra are in livein relationship spoke about marraige
puneesh and bandgi - फोटो : instagram

वहीं पुनीश ने शादी के सवाल पर कहा, 'हम दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं। हम दोनों एक दूसरे को सिर्फ 6 महीनों से जानते हैं। मुझे लगता है कि शादी के बारे में विचार करना फिलहाल बहुत जल्दी होगा। शादी जब होनी होगी तो हो जाएगी।'

विज्ञापन
puneesh sharma and bandagi kalra are in livein relationship spoke about marraige
puneesh and bandgi - फोटो : instagram

वहीं दिल्ली के बारे में बात करते हुए बंदगी ने कहा, 'मैं अपने दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने के लिए सीपी और हौज खास जाती हूं। इसके साथ ही गुरुग्राम भी हम जाते हैं। बंदगी ने कहा, 'मुंबई में आप अकेले रात में घूम सकते हैं। आपकी लाइफ में कोई इंटरफेयर नहीं करता लेकिन दिल्ली और गुरुग्राम में ऐसा नहीं है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed