फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं अभिनेत्री प्रीतिका चौहान? जिन्हें ड्रग्स रैकेट में एनसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2020 11:12 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 26 Oct 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Preetika Chauhan know about actress ncb arrest in drug racket case
प्रीतिका चौहान - फोटो : nstagram/ preetikachauhanofficial

नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में ड्रग्स रैकेट मामले में टीवी की एक अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार किया। प्रीतिका चौहान पर ड्रग्स का सेवन और सप्लाई करने का आरोप है। जांच एजेंसी ने मुंबई के वर्सोवा में छापेमारी की थी। इस दौरान प्रीतिका चौहान को ड्रग्स खरीदते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रीतिका कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। चलिए बताते हैं कौन हैं ये अभिनेत्री।

Preetika Chauhan know about actress ncb arrest in drug racket case
प्रीतिका चौहान - फोटो : Instagram/ preetikachauhanofficial

29 वर्षीय प्रीतिका हिमाचल प्रदेश के करसोग की रहने वाली हैं। उन्होंने बीटेक से ग्रेजुएशन किया है। 2016 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म झमेला में काम किया है। प्रीतिका कई धार्मिक टीवी शो में काम कर चुकी हैं। सीरियल संकट मोचन महाबली हनुमान में उन्होंने देवी शची का किरदार निभाया था।

Preetika Chauhan know about actress ncb arrest in drug racket case
प्रीतिका चौहान - फोटो : Instagram/ preetikachauhanofficial

प्रीतिका ने स्टार भारत पर सीरियल जय मां वैष्णो देवी में भूदेवी का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने सीआईडी और सावधान इंडिया के कुछ एपिसोड भी किए। प्रीतिका आखिरी बार सीरियल संतोषी मां- सुनाएं व्रत कथाएं में पार्वती के रोल में दिखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preetika Chauhan know about actress ncb arrest in drug racket case
प्रीतिका चौहान - फोटो : Instagram/ preetikachauhanofficial

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है और जगह-जगह छापेमारी कर रही है। दिवंगत अभिनेता के केस में यह बात सामने आई थी कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत को कोई ड्रग्स सप्लाई करता था। जिसके बाद कई ड्रग्स पेडलर को भी गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
Preetika Chauhan know about actress ncb arrest in drug racket case
प्रीतिका चौहान - फोटो : Instagram/ preetikachauhanofficial

प्रीतिका चौहान के पास एनसीबी को 99 ग्राम ड्रग्स मिला है। जांच एजेंसी के मुताबिक, प्रीतिका चौहान और ड्रग पेडलर फैजल को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आठ नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा। 

View this post on Instagram

I always wish for a divine lovestory like lord shiva and Devi parvati🤗 A love story that always begins with an end and always end with a new beginning ❤ ShivParvati vivaah

A post shared by @ preetikachauhanofficial on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed