फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Payal Rohatgi-Sangram Singh: इस दिन डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे पायल और संग्राम, रिसेप्शन की जानकारी भी आई सामने

Sat, 18 Jun 2022 08:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 18 Jun 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Payal Rohatgi and Sangram Singh wedding will be held at jaypee palace Agra on 9 july Reception party in Delhi Mumbai
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी का चर्चाएं पायल के 'लॉकअप' का हिस्सा बनने के बाद से ही तेज हो गई थीं। वहीं, अब दोनों ने शादी के दिन के साथ ही जगह का भी चयन कर लिया है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शादी गुजरात, राजस्थान या फिर हरियाणा में होगी, लेकिन अब संग्राम और पायल ने अपने वेडिंग प्लान के बारे में जानकारी दे दी है।

Payal Rohatgi and Sangram Singh wedding will be held at jaypee palace Agra on 9 july Reception party in Delhi Mumbai
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शादी को लेकर संग्राम सिंह ने कहा, 'किस्मत अपना रोल अदा करती हैं। मैं पायल से आगरा मथुरा रोड पर पहली बार मिला था। हम अब 9 जुलाई को आगरा के जेपी पैलेस में शादी कर रहे। शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे, जिसमें मेहंदी, हल्दी, संगीत सब होगा। आगरा में बहुत बड़े- बड़े पुराने सांस्कृतिक मंदिर हैं। हम एक मंदिर में परिवार वालो की मौजूदगी में शादी करेंगे। इसके बाद हम दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन रखेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के लोगों को मिठाई और लड्डू भिजवाएंगे। हम सनातन रीति रिवाजों के हिसाब से शादी करेंगे।' 

Payal Rohatgi and Sangram Singh wedding will be held at jaypee palace Agra on 9 july Reception party in Delhi Mumbai
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, पायल ने कहा, 'आगरा में बहुत सारे मंदिर हैं, जिनके बारें में हम नहीं जानते। लोग यहां के मंदिरों के बारे में जाने इसलिए मैं वहां शादी कर रही हूं। मेहंदी, हल्दी और संगीत की सारी रस्में जेपी पैलेस में ही होंगी, जहां हम रह रहे हैं। हमारे शादी में सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद होंगे। साथ ही सिक्योरिटी के चलते सिर्फ कोड वाले लोगों को ही एंट्री मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Rohatgi and Sangram Singh wedding will be held at jaypee palace Agra on 9 july Reception party in Delhi Mumbai
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सबसे दिलचस्प बात यह है कि पायल और संग्राम की पहली बार मुलाकात 2011 में आगरा के पास एक हाईवे पर हुई थी और अब शादी भी आगरा में हो रही है। संग्राम ने बताया कि हाईवे पर उनकी कार खराब हो गई थी, जिसका बाद पायल ने लिफ्ट दी थी। दोनों ने एक दूसरे के नंबर भी लिए, लेकिन कभी बात नहीं की। रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' में दोनों मिले और प्यार हो गया। शो से बाहर आने के एक साल बाद ही पायल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। दोनों पिछले 12 साल से साथ हैं और अब 9 जुलाई को शादी करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed