{"_id":"62adcc469631a52a6c4a4ac1","slug":"bhojpuri-monalisa-bhool-bhulaiyaa-2-manjulika-version-is-going-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: मोनालिसा पर चढ़ा ‘भूल भुलैया 2’ का खुमार, मंजुलिका बन फैंस को डराती नजर आईं अभिनेत्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bhojpuri: मोनालिसा पर चढ़ा ‘भूल भुलैया 2’ का खुमार, मंजुलिका बन फैंस को डराती नजर आईं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 18 Jun 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को दर्शक ही नहीं मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री मोनालिसा पर भी 'भूल भुलैया 2' का खुमार सवार हो गया है और वह मंजूलिका बन लोगों को डरा रही हैं। मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए हैं।
2 of 4
मोनालिसा
- फोटो : Instagram
दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने सीरियल 'नजर' के लुक में नजर आ रही हैं और दीवार पर चढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं, जो काफी डरावना लग रहा है। इतना ही नहीं मोनालिसा ने इसके साथ 'आमी जे तोमार' गाना भी लगाया, जो इसे और भी डरावना बना रहा है। अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा ने इस बार फैंस को अपने इस अंदाज से डरा दिया है।
3 of 4
मोनालिसा
- फोटो : Instagram
वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा, आमी जे तोमार, सुधु जे तोमार...रिलेटेबल सॉन्ग। अभिनेत्री के इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘उफ्फ मोहाना और ये गाना’, तो दूसरे ने लिखा, ‘इतनी खूबसूरत भूत दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी।’ इसके अलावा एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मैं इस वीडियो को देखकर डर गई।’
बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी ही नहीं टेलीविजन इंडस्ट्री की भी जानी मानी अभिनेत्री हैं। मोनालिसा ने 'बिग बॉस 10' में हिस्सा लेने के बाद 'नजर', 'नमक इश्क का' सहित कई टीवी शो में काम किया है। वहीं, वह हाल ही में अपने पति विक्रांत के साथ 'स्मार्ट जोड़ी' में भी नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।