बिग बॉस का सीजन 14 इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस हफ्ते शो में फैमिली वीक चल रहा है जो लोगों को काफी इमोशनल कर रहा है। इस हफ्ते शो के सभी कंटेस्टेंट्स के घरवालें शो में आए और अपने बच्चों या भाई- बहन का हौसला बढ़ाया। लेकिन यहां एजाज खान के लिए बिग बॉस ने एक खास सरप्राइज प्लान किया था। ये सरप्राइज हैं एजाज की खास दोस्त पवित्र पुनिया। शो में दोनों का रोमांटिक एंगल देखने को मिला, जो जरूर दर्शकों को भी पसंद आया होगा।
Bigg Boss 14: एजाज खान ने किया पवित्र पुनिया के लिए प्यार का इजहार, बोले- 'तू जैसी भी है मुझे कुबूल है'
बीते एपिसोड में एजाज खान के परिवार से उनके भाई अभिनेता से मिलने के लिए आए थे। अपने भाई को देख एजाज खान काफी इमोशनल हो गए थे। लेकिन एजाज के लिए तो बिग बॉस ने एक खास तोहफा तैयार रखा है। जिसे देख एजाज का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। जब उनसे उनकी लेडी लव मिलने के लिए पहुंचेंगीं।
कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें पवित्र पुनिया को घर के अंदर एंट्री करते हुए दिखाया गया है। पवित्र को देखकर एजाज के होश उड़ जाते हैं और उनकी आंखें खुशी से भर जाती हैं। घर में एंट्री करते ही पवित्र पुनिया जोर से आवाज लगाती हैं 'ओ खान साहब'। ये सुन एजाज खुद भी हैरान रह जाते हैं।
एजाज खान दौड़कर पवित्र से मिलने के लिए पहुंचते हैं और मिलते ही वो कहते हैं, 'मैं तुमको बहुत मिस कर रहा था। तुझसे बात करते हुए तरसता हूं मैं। मैं अपनी जिंदगी तेरे साथ शेयर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।' एजाज की ये बात सुनकर पवित्रा पुनिया उनसे पूछती हैं कि, 'क्या तुम इस रिश्ते को निभाओगे।' जिसके जवाब में एजाज खान उन्हें हां बोलते हैं। जिसके बाद पवित्र कहती हैं 'मैंने अपनी ट्रॉफी जीत ली।'
आगे एजाज खान पवित्र पुनिया से कहते हैं कि, 'तू जैसी है जहां भी है मुझे कुबूल है। मुझसे प्यार करती है क्या?' इस सवाल के जवाब में पवित्र भी एजाज को हां बोलती हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को किस करते हैं। बता दें कि पवित्र पुनिया बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इस सीजन में पवित्र और एजाज की जोड़ी को काफी पसंद भी किया या था। दोनों के बीच प्यार, झगड़ा और दोस्ती सबकुछ देखने को मिला है।
पढ़ें: इरॉस नाऊ ओटीटी में आई तकनीकी खामी, अगले महीने तक खिसकी ‘खुदा हाफिज’ की हीरोइन की ये फिल्म