हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन चार की कंटेस्टेंट पामेला एंडरसन अपने पांचवे पति से अलग हो गई हैं। उन्होंने हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर निर्माता जॉन पीटर्स से शादी की थी। शादी के महज 12 दिन बाद ही पामेला एंडरसन ने जॉन पीटर्स से शादी तोड़ ली है। जिसके बाद एक बार फिर पामेला एंडरसन अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। पामेला एंडरसन और जॉन पीटर्स ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था।
शादी के 12 दिन बाद पति से अलग हुईं Bigg Boss की ये पूर्व कंटेस्टेंट, बताई ये वजह
पामेला एंडरसन ने आगे कहा कि, 'जिंदगी प्यार के खूबसूरत सफर जैसे होती है जो एक सबसे बड़ा सच है। हमनें अपनी समझ के साथ ये फैसला लिया है। फिलहाल हम दोनों ने शादी प्रमाणपत्र की औपचारिकता को टाल दिया है। हमारी निजता का सम्मान करने के लिए शुक्रिया।' फॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक पामेला एंडरसन जॉन पीटर्स को काफी समय से जानती हैं लेकिन वह कभी उनके साथ नहीं रही हैं। जिसके चलते उन्होंने ऐसा फैसला लिया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों पामेला एंडरसन ने सोशल मीडिया पर के जरिए अपनी पांचवी शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'हैप्पी लाइफ।' पामेला के इस पोस्ट के बाद दूसरे सितारों के अलावा फैंस उन्हें शादी की शुभकामनाएं देने लगे। पामेला की उम्र 52 साल है जबकि जॉन उनसे 20 साल बड़े हैं। उनकी उम्र 72 साल है। जॉन 'बैटमैन' को प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं।
पामेला ने जॉन पीटर्स से पहले टॉमी ली (Tommy Lee) और किड रॉक (Kid Rock) के साथ शादी की थी। इसके बाद वो रिक सॉलोमॉन (Rick Salomon) के साथ दो बार शादी की थी। अब पामेला ने जॉन पीटर्स के साथ पांचवीं बार शादी की। पामेला भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन चार में नजर आ चुकी हैं। पामेला बिग बॉस के घर में तीन दिनों तक रही थीं और इसके लिए उन्होंने भारी भरकम कीमत ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पामेला ने तीन दिन के तीन करोड़ रुपये लिए थे। इस सीजन में श्वेता तिवारी विजेता बनी थीं।
पढ़ें: बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, अभिनेत्री ने लगाया शादी ना करने का आरोप