{"_id":"5a619baf4f1c1b6c268b530c","slug":"not-shilpa-shinde-but-riteish-deshmukh-will-host-marathi-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शिंदे के लिए बुरी खबर, Bigg Boss विनर बनने के बाद हाथ से निकला ये बड़ा शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शिल्पा शिंदे के लिए बुरी खबर, Bigg Boss विनर बनने के बाद हाथ से निकला ये बड़ा शो
Sat, 20 Jan 2018 07:40 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 का विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे के पास ऑफर्स की भरमार है। इसी बीच शिल्पा शिंदे ने अपनी एक दिली इच्छा भी सामने रखी थी। शिल्पा ने बताया था कि वे अब छोटे पर्दे पर और काम करना नहीं चाहती हैं। मगर उन्होंने एक रिएलिटी शो में काम करने के लिए इच्छा जताई थी। अब उनके इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर पानी फिर चुका है।
2 of 4
दरअसल, इसके पहले बिग बॉस 11 के फिनाले में मराठी बिग बॉस के बारे में प्रमोशन किया गया था। सलमान ने कहा था कि शिल्पा इस शो को होस्ट कर सकती हैं। मगर अब ये मौका शिल्पा के हाथ से निकल चुका है। खबरों की माने तो बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख होस्ट मराठी बिग बॉस होस्ट करेंगे।
3 of 4
बिग बॉस की लोकप्रियता को देखते हुए इसके मेकर्स ने मराठी वर्जन बनाने का फैसला लिया है। शो के फिनाले में सलमान खान ने खुद इस बात की घोषणा की थी। जिसके बाद मराठी फिल्मों में भी अच्छी पकड़ रखने वाले बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इस शो को होस्ट करने के लिए फाइनल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे मराठी में शुरू होने वाले रियल्टी शो बिग बॉस को होस्ट करना चाहती हैं। शिल्पा ने ये भी बताया कि वे अभी घर से तीन महीनों के बाद बाहर आईं है तो अभी क्या-क्या प्लान हैं कह पाना मुश्किल हैं। शिल्पा ने कहा कि वे किसी टीवी शो में हाथ नहीं डालेंगी लेकिन अगर कोई अच्छा रियल्टी शो मिलता है तो वे जरूर करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।