{"_id":"5a61906d4f1c1b7c268b5256","slug":"bigg-boss-11-akash-dadlani-kicked-out-of-entertainment-ki-raat-here-is-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: शो से धक्के देकर निकाले जाने पर इस कंटेस्टेंट का बड़ा खुलासा, बताया उस रात का असली सच","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: शो से धक्के देकर निकाले जाने पर इस कंटेस्टेंट का बड़ा खुलासा, बताया उस रात का असली सच
Sat, 20 Jan 2018 07:40 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शिंदे के विनर बनने के साथ बिग बॉस के 11वें सीजन का भी अंत हो चुका है। इस शो के बाद सारे कंटेस्टेंट 'एंटरटेनमेंट की रात' शो पर पहुंचे थे। खबरें थी कि शो से रैपर आकाश डडलानी को मेकर्स ने धक्के देकर बाहर निकाला था। दरअसल, स्पॉटब्वॉय पर छपी खबर के अनुसार, ‘एंटरटेनमेंट की रात’ शो में शिल्पा शिंदे के साथ साथ अर्शी खान, पुनीश शर्मा, विकास गुप्ता और आकाश डडलानी को बुलाया गया था। लेकिन आकाश की बदतमीजी के कारण उन्हें मेकर्स ने शो से बाहर का रास्ता दिखाया।
2 of 5
- फोटो : colors tv
अब इन खबरों के बाद खुद आकाश डडलानी सामने आए हैं। आकाश से मीडिया ने जब इस बारे में जानना चाहा तो उन्होंने भी अपना पक्ष रखा। इस रैपर की माने तो उन्हें किसी ने धक्के मारकर नहीं भगाया। बल्कि वो खुद वहां से चले गए। आकाश ने कहा कि, 'स्क्रिप्ट में कुछ ऐसी बातें थी जो उन्हें पसंद नहीं आ रही थी। जिसके चलते उन्होंने शो के डायरेक्टर से भी बात की लेकिन मेकर्स को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि आकाश नशे की हालत में सेट पर नजर आए।
3 of 5
आकाश ने बताया कि उन्हें नहीं पता ये फर्जी बातें कहां से सामने आईं। बकौल आकाश वो काफी प्रोफेशनल इंसान हैं। उन्हें उनका काम काफी पसंद है, जिसकी वो पूजा करते हैं। आकाश ने इस बात को भी सिरे से नकारा कि वो नशे की हालत में सेट पर शूट करने पहुंचे थे। इसके पहले आईं खबरों के मुताबिक शूटिंग से पहले आकाश वैनिटी वैन में बैठकर स्क्रिप्ट समझ रहे थे। तभी उन्हें लगा कि स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव होने चाहिए। उन्होंने डायरेक्टर से स्क्रिप्ट चेंज करने की बात कही। आकाश के कहने पर बदलाव भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके बाद आकाश सेट पर अपनी हाई एनर्जी के साथ चिड़चिड़ा बर्ताव करने लगे। उनके चीखने-चिल्लाने से लोगों का ध्यान उन पर गया। मेकर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं थे। आकाश पूरे स्टेज पर भाग-भागकर कहने लगे कि उन्हें शूट नहीं करना। आकाश को संभालना मुश्किल हो गया और वो अपनी कार में जाकर बैठ गए। वो किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद मेकर्स ने आकाश की टीम को बुलाया और उनके अनप्रोफेशनल बर्ताव के बारे में शिकायत की।
विज्ञापन
5 of 5
मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर निकाल दिया। आकाश के जाने के बाद सेट पर सन्नाटा छा गया था। इसके बाद शिल्पा, पुनीश, विकास और अर्शी के साथ शो की शूटिंग हुई। शो के कुछ स्टिल्स भी सामने आ चुके हैं। जल्द ही यह एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। दूसरी ओर आकाश के इस बर्ताव के पीछे मुख्य वजह बिग बॉस से मिला फेम माना जा रहा है। आकाश के पास इनदिनों काम की कोई कमी नहीं है। बिग बॉस के आने के बाद उनपर किस्मत काफी मेहरबान है। वो बहुत जल्द एक सिंगर के साथ सुर ताल मिलाते हुए नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।