फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: देवोलीना भट्टाचार्य ने निक्की तंबोली को बताया सबसे चिड़चिड़ी कंटेस्टेंट्स, कॉपी कैट कहकर किया कटाक्ष

Fri, 09 Oct 2020 08:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 09 Oct 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Devoleena Bhattacharjee said Nikki Tamboli is copy cat and reminded her of the most irritating contestant of Bigg Boss 13
निक्की तंबोली, देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : instagram: colorstv/ devoleena

टीवी का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 शुरू हो चुका है। इस शो के कई कंटेस्टेंट्स अपने खेल और बयानबाजी की वजह से चर्चा में भी बने हुए हैं। इनकी बयानबाजी पर कई सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट और अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य ने बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को लेकर ट्वीट किया। जिसके बाद उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। 

Bigg Boss 14 Devoleena Bhattacharjee said Nikki Tamboli is copy cat and reminded her of the most irritating contestant of Bigg Boss 13
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : instagram: devoleena

दरअसल देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर निक्की तंबोली के खेल को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि निक्की तंबोली सबसे ज्यादा चिड़चिड़ी और परेशान करने वाला कंटेस्टेंट हैं। इस ट्वीट के बाद देवोलीना भट्टाचार्य को कई ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। कई ट्रोलर्स ने उन्हें बिग बॉस के सीजन 13 का सबसे ज्यादा परेशान करने वाला कंस्टेस्टेंट बोल दिया। 

Bigg Boss 14 Devoleena Bhattacharjee said Nikki Tamboli is copy cat and reminded her of the most irritating contestant of Bigg Boss 13
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : instagram: devoleena

ट्रोलर्स के इन कमेंट्स पर अब देवोलीना भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया दी है। देवोलीना भट्टाचार्य ने ट्रोलर्स को ट्विटर पर जवाब दिया है। अपने ट्वीट में किसी को नाम लिखे बिना देवोलीना भट्टाचार्य ने लिखा, 'सच में निक्की तंबोली कॉपी कैट हैं और मुझे बिग बॉस 13 की सबसे चिड़चिड़ी प्रतियोगी की याद दिलाती हैं'। इसके अलावा देवोलीना भट्टाचार्य ने एक और ट्वीट किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Devoleena Bhattacharjee said Nikki Tamboli is copy cat and reminded her of the most irritating contestant of Bigg Boss 13
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : amar ujala, mumbai

अपने दूसरे ट्वीट पर छोटे पर्दे की बहू ने लिखा, 'चोर की दाढ़ी में तिनका, इसलिए जिसको मिर्च लगी वही है चोर, मेरा मतलब चिड़चिड़ा'। सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्य के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। अभिनेत्री के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान का शो बिग बॉस 14 बीते शविवार को शुरू हो गया है। 
 
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Devoleena Bhattacharjee said Nikki Tamboli is copy cat and reminded her of the most irritating contestant of Bigg Boss 13
निक्की तंबोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिग बॉस सीजन 14 अब तक के हर सीजन से अलग है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के अलावा इस बार तूफानी सीनियर्स के रूप में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान पहुंचे हैं।यह तीनों घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स से टास्क करवा रहे हैं। साथ ही उनको ड्यूटी भी दे रहे हैं। अब तक बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर्स को छोड़कर कुल 11 कंटेस्टेंट्स हैं। 

पढ़ें: गजेंद्र चौहान पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, कहा- 'कलयुग के धर्मराज का नाम अधर्मराज कर देना चाहिए'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed