'इश्कबाज' फेम टीवी अभिनेत्री नीति टेलर शादी के बंधन में बंध गई हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सगाई की थी। शादी से पहले नीति ने ब्राइडल शावर और बैचलर पार्टी का आयोजन किया। अब नीति ने 13 अगस्त को परीक्षित बावा के साथ एक पारिवारिक समारोह में शादी कर ली। परीक्षित आर्मी ऑफिसर हैं।
'इश्कबाज' फेम अभिनेत्री नीति टेलर ने रचाई गुपचुप शादी, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति ने अपनी शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी है। नीति ने शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया है। नीति ने एक इंटरव्यू में शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने गुड़गांव के एक गुरुद्वारे में शादी की।
View this post on Instagram
A post shared by Nititay (@nititaylor) on
शादी का वीडियो शेयर करके नीति ने लिखा- मिस से मिसेज होने की मेरी यात्रा पूरी हुई। अपने सभी शुभचिंतकों को मैं बताना चाहती हूं कि मैंने परीक्षित के साथ 13 अगस्त को शादी कर ली। एक छोटे, शांत और निजी समारोह में हमारी कोविड वेडिंग हुई, जिसमें हमारे माता-पिता शामिल हुए।
View this post on Instagram
A post shared by Nititay (@nititaylor) on
शादी के जोड़े में नीति बहेद खूबसूरत दिख रही हैं। नीति की पति संग फोटो भी वायरल हो रही है। बता दें कि नीति ने पिछले साल अगस्त में अपने ब्वॉयफ्रेंड परीक्षित बावा के साथ सगाई की थी। वो लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं। सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
सगाई की जानकारी देते हुए नीति ने लिखा था, 'हमने हमेशा के लिए फैसला कर लिया है। अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल की शाम में मैं वो हर खुशी और प्यार महसूस कर रही हूं जो आप कर सकते हैं। इन सबसे आप पूर्ण महसूस करते हैं। बीते एक दशक में आप सबका प्यार और सपोर्ट मिला और मैं बहुत खुशी के साथ यह बताना चाहती हूं कि मैं सगाई कर रही हूं। हम ये पल आप सबके साथ शेयर करना चाहते हैं और हमारी नई जिंदगी के लिए आपका प्यार और दुआएं मांगते हैं।'