{"_id":"5f7eb5d00ca886453d091f84","slug":"netizens-say-boycott-salman-khan-show-bigg-boss-14-call-it-cheap-and-vulgar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्लीलता फैलाने पर उठी 'बिग बॉस' के बहिष्कार की मांग, तैयारी कुछ और चेहरों को घर के भीतर भेजने की","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अश्लीलता फैलाने पर उठी 'बिग बॉस' के बहिष्कार की मांग, तैयारी कुछ और चेहरों को घर के भीतर भेजने की
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 14
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के विवादों से भरे रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में घर के अंदर जा चुके प्रतियोगी पहले से ही धमाल मचा रहे हैं लेकिन निर्माताओं ने कुछ और प्रतियोगियों को घर में दाखिल करने का की योजना बनाई है। वैसे तो घर में पहले से ही मौजूद प्रतियोगी दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे हैं और अपनी अजीब हरकतों की वजह से मीडिया और सोशल मीडिया दोनों पर छाए हुए हैं। फिर भी निर्माताओं को इतने में तसल्ली नहीं है। इसलिए, वह शो में और ज्यादा मिर्च मसाला डालकर माहौल को और ज्यादा गर्म करने वाले हैं।
2 of 5
Bigg Boss 14
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शो में नए प्रतियोगी नैना सिंह, शार्दुल पंडित और रश्मि गुप्ता हो सकते हैं। इन्हें शो में दाखिल करने के लिए पहले से ही क्वारंटीन में भेज दिया गया है। शो में प्रवेश करने से पहले इन प्रतियोगियों को बिग बॉस के घर में बने सीक्रेट रूम में रखा जाएगा। फिर बाद में जब शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड पर घरवालों की क्लास लगाने आएंगे, उस वक्त इन प्रतियोगियों को दूसरे प्रतियोगियों के सामने पेश किया जाएगा। अंदाजा है कि यह प्रतियोगी बाहर बैठकर शो के अंदर खेल रहे प्रतियोगियों पर लगातार नजर बनाए होंगे और उनका विश्लेषण करने की कोशिश कर रहे होंगे।
जाहिर है कि जब शो में ये नए प्रतियोगी जाएंगे तो उनके पास बड़ा धमाका करने का एक मौका होगा। वैसे तो शो में मौजूद प्रतियोगियों ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 13वें में सीजन के विजेता रहे अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन में भी शो में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : instagram: sidhearts_fc
वह हर प्रतियोगी के साथ कुछ न कुछ खेल खेल रहे हैं और अपनी ओर दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। लेकिन, इस बार शो में कुछ बातें ऐसी हुई हैं जिसकी वजह से विवादों के लिए मशहूर यह शो और भी ज्यादा विवादों में आ गया है।
विज्ञापन
5 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : @nikkitamboli
शो की प्रतियोगी निक्की तंबोली और पवित्र पुनिया ने सिद्धार्थ को रिझाने के लिए कुछ ऐसे काम किए हैं जिससे सोशल मीडिया पर इस शो का बहिष्कार करने की मांग उठ रही है। दर्शकों का कहना है कि शो के निर्माता रियलिटी शो के नाम पर अश्लीलता परोस रहे हैं। इस शो का बहिष्कार होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।