{"_id":"5f7d95cd3b3aac4810392125","slug":"dheeraj-dhoopar-back-to-supernatural-drama-naagin-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नागिन' की पांचवीं कहानी में होने जा रहा ये नया चमत्कार, खास हालात में लौट रहा ये खास किरदार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'नागिन' की पांचवीं कहानी में होने जा रहा ये नया चमत्कार, खास हालात में लौट रहा ये खास किरदार
टीवी के जाने-माने अभिनेता धीरज धूपर बालाजी टेलिफिल्म्स की मशहूर फ्रेंचाइजी 'नागिन' के पांचवे सीजन में एक बार फिर से वापसी करने वाले हैं। इस सीजन की शुरुआत उन्होंने ही अभिनेत्री हिना खान और मोहित मल्होत्रा के साथ मिलकर की थी। बाद में इन तीनों के किरदारों को शो में खत्म कर दिया गया और इनकी जगह शरद मल्होत्रा, सुरभि चंदना और मोहित सहगल ने ले ली। ये तीनों धीरज, हिना और मोहित के पुनर्जीवन वाले अवतार बने।
कुछ दिनों पहले की बात है जब शरद मल्होत्रा ने अपने आप को कोरोना वायरस से संक्रमित बताया। अब ऐसे में वह कुछ दिनों के लिए काम पर नहीं आ सकते इसलिए निर्माताओं ने फैसला किया है कि उनकी जगह पर धीरज धूपर को फिर से अपने किरदार के साथ शो में बुलाया जाए। इस खबर की पुष्टि बालाजी टेलीफिल्म्स ने भी कर दी है। बताया गया कि इस कहानी में धीरज की वापसी उनके पुराने किरदार में ही होने वाली है।
3 of 5
धीरज धूपर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धीरज इस समय इसी बैनर के तले चल रहे एक और मशहूर धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' का हिस्सा हैं। इन दोनों ही धारावाहिकों की शूटिंग भी पास पास ही चल रही है। इस वजह से धीरज इन दोनों ही धारावाहिकों का हिस्सा एक साथ बन सकते हैं। दोनों ही धारावाहिक एक ही बैनर के हैं इसलिए उनके काम करने की तारीख और समय में भी कोई परेशानी नहीं आएगी। समझा जा रहा है कि जैसे ही शरद मल्होत्रा ठीक होकर वापस आएंगे तो धीरज के किरदार आकेश को फिर से एक सोची-समझी कहानी के तहत बाहर कर दिया जाएगा।
2 अक्टूबर के दिन ही शरद मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी थी। साथ ही उन्होंने लोगों से प्रार्थना की थी कि वह उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना करें।
विज्ञापन
5 of 5
धीरज धूपर
- फोटो : File Photo
फिलहाल शरद धीरे धीरे कोरोना वायरस से उबर रहे हैं लेकिन तब तक शो के दर्शकों को बनाए रखने के लिए निर्माताओं ने धीरज धूपर को ही वापस लाना सही समझा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।