{"_id":"5c6e2a8cbdec222be7359227","slug":"nazar-serial-trp-affected-because-of-bhojpuri-actress-monalisa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट की बोल्ड तस्वीरों से सीरियल को लगी 'नजर', मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट की बोल्ड तस्वीरों से सीरियल को लगी 'नजर', मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
monalisa
- फोटो : social media
Link Copied
छोटे पर्दे पर अपने पहले एपीसोड से धमाकेदार एंट्री करने वाले परालौकिक शक्तियों वाले शो 'नजर' को लगता है दर्शकों की ही नजर लग गई है। शो की टीआरपी जहां शुरूआत में लगातार बढ़ रही थी, वहीं अब इस शो को लेकर इसे प्रसारित करने वाले चैनल की क्रिएटिव टीम दिन रात नए-नए जतन कर रही है।
Trending Videos
2 of 5
monalisa hot photos
- फोटो : file photo
जतन इस बात का कि कैसे इस शो की गिरती लोकप्रियता को रोका जा सके। चैनल के सूत्रों की मानें तो नजर की टीआरपी गिरने की सबसे बड़ी वजह इसकी लीड एक्टर मोनालिसा की दर्शकों के बीच लगातार गिर रही इमेज है। सूत्रों की मानें तो इस हॉरर, थ्रिलर सीरियल 'नजर' में एक नया ट्विस्ट इसीलिए डाला गया है।
3 of 5
Monalisa
- फोटो : file photo
कहानी के मुताबिक इसका अहम किरदार अंश जॉम्बी बन चुका है। अब इस इस शो में एक नए किरदार आर्मी ऑफिसर रुद्र प्रताप सिंह की भी एंट्री होने जा रही है। टेलीविजन पर अपने किरदारों से खासी शोहरत पा चुके अभिनेता सिकंदर खरबंदा को रुद्र प्रताप का ये किरदार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
monalisa
- फोटो : file photo
बता दें कि इस सीरियल में भोजपुरी फिल्मों में कभी नंबर वन की हीरोइन रही 36 साल की मोनालिसा डायन का किरदार निभा रही हैं। मिथुन चक्रवर्ती और मनोज तिवारी की सुपरहिट फिल्म भोले शंकर से डेब्यू करने वाली मोनालिसा की शोहरत में आई गिरावट के पीछे उनकी सोशल मीडिया की गलत प्लानिंग को मुख्य वजह बनाया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर जब से मोनालिसा ने अपने उत्तेजक वीडियो डालने शुरू किए हैं, उसी के बाद से टीवी सीरियल नजर की टीआरपी गिरनी शुरू हो गई। मोनालिसा 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट भी रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
monalisa
- फोटो : file photo
मोनालिसा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर नजर सीरियल के शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मोनालिसा छलांग लगाकर रेंगती हुई दिख रही हैं। मोनालिसा आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई ना कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।