टीवी के डांस पर आधारित रियलिटी शो 'नच बलिए' के 10वें सीजन का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार अब और भी लंबा होने वाला है। खबर है कि करण जौहर के निर्माण में बनने वाले इस रियलिटी शो का अगला सीजन इस साल नहीं, बल्कि अगले साल होगा।
2 of 5
नच बलिए के सेट पर अहमद, रवीना और मनीष पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
बेशक यह खबर इस शो के प्रशंसकों के लिए दिल तोड़ने वाली है। क्योंकि, इस शो में वह अपने चहेते कलाकारों की जोड़ी को पर्दे पर प्रस्तुति देकर प्रतियोगिताएं करते हुए देखते हैं। इसके अलावा खबर यह भी है कि इस शो के निर्माण से करण जौहर ने अपना नाम वापस ले लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक इस शो के 10वें सीजन को कोरोना वायरस की वजह से फैली अव्यवस्था के चलते टाल दिया गया है।
3 of 5
नच बलिए
- फोटो : social media
इस शो की तैयारियां लॉकडाउन से पहले ही शुरू हो गई थीं और लॉकडाउन के कुछ समय बाद तक भी चलती रहीं। लेकिन, फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग जिन शर्तों पर शुरू करने की बात हुई है, उन शर्तों का पालन इस शो में नहीं किया जा सकता है। जिस तरह दूसरे रियलिटी शोज और धारावाहिकों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए शूटिंग की जा सकती है, उस तरह इस शो में प्रस्तुति देने वाली जोड़ियों के लिए यह मुमकिन नहीं था इसलिए स्थितियों को काबू में आने तक यह शो आगे सरका दिया गया है।
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : social media
इस सीजन के जजों को लेकर डेविड धवन, बिपाशा बसु और वैभवी मर्चेंट के नाम सामने आए हैं। हो सकता है कि जब शो की शुरुआत होगी तब जज यही रहेंगे! शुरुआत से ही चर्चा रही हैं कि इस शो के 10वें सीजन को करण जौहर के निर्माण में बनाया जाएगा। लेकिन, अब खबर आ रही है कि करण इस शो का निर्माण करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : social media
हालांकि, इस बारे में अभी करण जौहर या चैनल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। ज्ञात है कि इस शो के पिछले सीजन की शुरूआत में भी करण जौहर के नाम की चर्चाएं थीं लेकिन बाद में नौवें सीजन को अभिनेता सलमान खान के निर्माण में बनाया गया था।
पढ़ें: मां बनने वाली हैं ये टीवी अभिनेत्री, तीन महीने पहले लॉकडाउन में की थी शादी