एमटीवी पर जल्द ही 'रोडीज 18' शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा, ना तो पहले वाले गैंग लीडर होंगे और ना ही होस्ट। इस बार शो को साउथ अफ्रीका में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं, शो में नए के साथ पुराने कंटेस्टेंट भी एडवेंचर करते दिखाई देंगे।
2 of 4
रोजीड 18
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज किया गया हैं, जिसमें बहुत से जाने-पहचाने चेहरे देखने को मिल रहे हैं। एमटीवी इंडिया के 'रोडीज राइजिंग' के साथ अपना करियर शुरू करने वाले बसीर अली के साथ ही 'स्प्लिट्सविला 11' का हिस्सा रहीं आरुषि दत्ता और 'रोडीज रियल हीरोज' के आशीष व केविन अल्मासिफर शो का हिस्सा हैं। वहीं, 'बिग बॉस ओटीटी' की कंटेस्टेंट मूस जट्टाना (मुस्कान जट्टाना) सीजन के नए चेहरों में शामिल होंगी।
3 of 4
सोनू सूद के साथ रोडीज 18 की होगी शुरुआत
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में कंटेस्टेंट माउंटेन ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग, कैनोइंग, स्कूबा डाइविंग, सैंडबोर्डिंग, स्नोबोर्डिंग जैसे टास्क्स करते नजर आए। इस ट्रेलर को देखने के बाद से ही फैंस काफी उत्सुक हैं। शो आठ मार्च से शुक्रवार और शनिवार को एमटीवी पर सात बजे से शुरू होने जा रहा है।
4 of 4
रोडीज का हिस्सा रह चुके हैं ये सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 2003 में 'रोडीज' के कंटेस्टेंट के रूप में शुरुआत करने वाले रणविजय सिंह ने 18 साल के साथ के बाद इस शो को अलविदा कह दिया था। उनकी जगह पर ही सोनू सूद शो को होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं, पहले के सीजन में नेहा धूपिया, रफ्तार, निखिल, करण कुंद्रा, प्रिंस नरूला और संदीप सिंह गैंग लीडर की भूमिका में नजर आ चुके हैं। इस बार इनमें से कोई भी शो का हिस्सा नहीं हैं।