सीरियल सोनपरी (2000) से दर्शकों का दिल जीतने वालीं मृणाल कुलकर्णी का जन्म 21 जून 1971 को पुणे में हुआ था। सीरियल के अलावा मृणाल कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पिछले काफी समय से मृणाल पर्दे पर नहीं दिखी हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में आज हम बताते हैं कि आखिर आजकल ये एक्ट्रेस क्या कर रही हैं। मृणाल ने 16 साल की उम्र में मराठी टीवी सीरियल स्वामी से डेब्यू किया था। सीरियल में उन्होंने पेशवा माधोराव की पत्नी रमाबाई पेशवा का किरदार निभाया था।
छोटी उम्र से एक्टिंग के बावजूद मृणाल को एक्टिंग में कुछ खास रुचि नहीं थी। पहले वो अपनी पढ़ाई खत्म करना चाहती थीं। इसी बीच उन्हें लगातार एक्टिंग के ऑफर आ रहे थे। साल 1994 में मृणाल ने एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में सोचा।
2 of 5
mrinal kulkarni
- फोटो : file photo
मृणाल ने कई सीरियल में काम किया। इनमें श्रीकांत, द ग्रेट मराठा, द्रौपदी, हसरतें, मीराबाई, टीचर, स्पर्श और सोनपरी मुख्य हैं। सीरियल के अलावा मृणाल विज्ञापन जगत का भी एक जाना पहचाना चेहरा बन गई थीं। नतीजा रहा कि मृणाल को कई बॉलीवुड फिल्मों में रोल ऑफर हुए।
3 of 5
mrinal kulkarni
- फोटो : file photo
बॉलीवुड की बात करें तो मृणाल ने आशिक, कुछ मीठा हो जाए, मेड इन चाइना और राम गोपाल वर्मा की आग जैसी फिल्में कीं। मृणाल ने डायरेक्शन के क्षेत्र में भी डेब्यू किया। उन्होंने पहली मराठी फिल्म प्रेम मांझे प्रेम मांझे प्रेम आस्था (Prem Mhanje Prem Mhanje Prem Asta) डायरेक्ट की।
4 of 5
पति और बेटे के साथ मृणाल कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल ने ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद ही अपने करीबी दोस्त रुचिर कुलकर्णी संग शादी के बंधन में बंध गईं। उनका एक बेटा भी है जो मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है। शादी के बाद कुछ वक्त के लिए मृणाल ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था हालांकि फिर उन्होनें धमाकेदार वापसी भी की।
5 of 5
मृणाल कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल आज भी सबसे ज्यादा फेमस सीरीयल 'सोनपरी' की सोना आंटी से हुईं। मृणाल अब पर्दे पर कम ही दिखती हैं। उन्होंने साल 2018 में आखिरी मराठी फिल्म ये रे ये रे पैसा (Ye Re Ye Re Paisa) की थी।