नागिन के तीसरे सीजन का सभी को इंतजार है। एकता कपूर के इस सीरियल की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। पिछले दिनों एकता कपूर ने नागिन के दो पोस्टर रिलीज किए जिसमें करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी नजर आईं। जहां पोस्टर देखकर कुछ फैंस खुश थे तो वहीं मौनी रॉय के फैंस को निराशा हुई।
'नागिन' के फैंस के लिए खुशखबरी, फिर से टीवी पर नजर आएंगी मौनी रॉय और अदा खान
'नागिन' के पहले और दूसरे सीजन में मौनी रॉय और अदा खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली। यह सीरियल टीवी पर कई हफ्ते तक टॉप पर जगह बनाने में कामयाब रहा। 'नागिन 3' की शूटिंग शुरू के बाद से इसकी कहानी और प्लॉट को लेकर लगातार चर्चा है।
अब नागिन में एक बार फिर से मौनी रॉय और अदा खान नजर आने वाली हैं। दरअसल यह नागिन 3 का शूट नहीं है बल्कि नागिन के तमिल वर्जन का प्रोमो है जिसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है।
A post shared by Naagin 3 Official (@mouniroy_krystledsouza_lovers_) on