{"_id":"5a28e8e94f1c1bd1408bb7a2","slug":"monalisa-says-shilpa-shinde-will-win-the-bigg-boss-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: पिछले सीजन की बोल्ड कंटेस्टेंट ने खोल दिया राज, कौन होगा विनर?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: पिछले सीजन की बोल्ड कंटेस्टेंट ने खोल दिया राज, कौन होगा विनर?
Thu, 07 Dec 2017 12:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 11 में पहली बार ऐसा हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ। सीजन के बीच में ही विनर का नाम सामने आने लगा है। मनु पंजाबी के बाद एक और बोल्ड कंटेस्टेंट ने भी पहले से शो के विनर का खुलासा कर दिया है। बात हो रही है बिग बॉस-10 की कंटेस्टेंट और भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा की।
2 of 5
इन दिनों अपनी फिल्म 'प्रेमग्रंथ' की शूटिंग में व्यस्त मोनालिसा ने बताया कि वे 'बिग बॉस-11' में विनर के तौर पर टीवी की भाभी यानी शिल्पा शिंदे को देखती हैं। हालांकि उन्होंने विकास के नाम से भी इनकार नहीं किया। मोनालिसा ने माना कि इस सीजन में बहुत ज्यादा फाइट हो रही है और सभी गलतियां कर रहे हैं।
3 of 5
गौरतलब है कि बीते दिन बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने दावा किया था कि ये सीजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ही जीतेंगी। घर में दो महीने बीत जाने के बाद शिल्पा शिंदे का नाम विनर की दावेदारी के लिए मजबूत होता जा रहा है। वहीं शिल्पा के अलावा विकास गुप्ता, हितेन तेजवानी और हिना खान का नाम भी विनर लिस्ट में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पिछले सीजन के कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी का मानना है कि विनर की इस लिस्ट में सभी को पीछे छोड़ते हुए शिल्पा शिंदे ही जीतने वाली हैं। एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए मनु ने बताया कि शिल्पा शिंदे इस शो को बहुत ही चालाकी से खेल रही हैं। शो की शुरुआत में ही विकास गुप्ता के साथ हुए विवाद का उसे फायदा मिला।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं शिल्पा किचन और घर के बाकी कामों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं और काफी कूल बने रहते हैं। वहीं जब भी कोई उनसे लड़ता है तो वह आजकल उसे जवाब ही नहीं देती हैं। वो इस खेल को काफी मैच्योरिटी के साथ खेल रही हैं। मनु ने कहा कि रियलिटी शो में ज्यादातर वहीं लोग विनर बनते हैं जो गेम को कूल होकर खेलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।