फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अवैध संबंध' पर बन रहे सीरियल से वापसी कर रहीं ये टीवी एक्ट्रेस, MMS को लेकर आई थीं सुर्खियों में

Mon, 05 Mar 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Mona Singh and Ronit Roy are back with Kehne Ko Humsafar Hai serial trailer release
Mona Singh
'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह एक बार फिर से सीरियल्स की दुनिया में वापसी कर रही हैं। मोना जल्द ही एकता कपूर के सीरियल में नजर आएंगी। हाल ही इस सीरियल का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मोना की जिंदगी ऐसी राह पर आ जाती हैं कि सही और गलत के बीच फैसला करना मुश्किल हो जाता है। इन हालातों की वजह कोई और नहीं बल्कि रॉनित रॉय हैं। 
Mona Singh and Ronit Roy are back with Kehne Ko Humsafar Hai serial trailer release
Mona Sing
कुछ देर पहले ही मोना सिंह के आने वाले सीरियल 'कहने को हमसफर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें मोना सिंह के अलावा रॉनित रॉय और गुरदीप कोहली लीड रोल में नजर आएंगे। इस सीरियल को ALT Balaji ऐप पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। 
 
Mona Singh and Ronit Roy are back with Kehne Ko Humsafar Hai serial trailer release
Gurdeep Kohli
इस सीरियल की कहानी अवैध संबंधों पर आधारित है। साथ ही दिखाया गया है कि कैसे ऐसे रिश्ते की वजह से परिवार को तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इस सीरियल में मोना सिंह अन्नया मेहरा का किरदार निभाएंगी तो वहीं रॉनित उनके ब्वॉयफ्रेंड का, जिनकी शादी पहले से ही हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mona Singh and Ronit Roy are back with Kehne Ko Humsafar Hai serial trailer release
Mona Singh
रॉनित की पत्नी का रोल गुरदीप कोहली निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब गुरदीप और उनके बच्चों को सच्चाई का पता चलता है तो रिश्तों पर क्या असर पड़ा है। 2 मिनट 53 सेकेंड के ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है जो आपका दिल जरूर जीत लेंगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed