फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन दो शो के कलाकारों ने साथ में मनाई लोहड़ी, खुशी में गाए मंगलगीत

Tue, 14 Jan 2020 08:25 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
mere dad ki dulhan cast and indian idol contestant celebrate lohri together
lohri - फोटो : amar ujala

टीवी के कलाकार त्योहारों को अक्सर दूसरों के साथ मनाना पसंद करते हैं। ऐसा ही इस बार लोहड़ी के अवसर पर देखने को मिलने वाला हैं । जहां टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' और सिंगिग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 11वें सीजन के कलाकार एक साथ पवित्र अलाव के चक्कर लागाएंगे और गाने गाएंगे।

mere dad ki dulhan cast and indian idol contestant celebrate lohri together
lohri - फोटो : amar ujala

लोहड़ी एक ऐसा त्योहार है, जो वसंत ऋतु की शुरुआत और फसलों की कटाई के उपलक्ष में पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है। मकर संक्रांति से एक रात पहले पंजाबियों द्वारा यह हिंदू लोक उत्सव मनाया जाता है, जिसमें वे प्राचीन परंपरा के अनुसार पवित्र अलाव जलाते हैं। लोहड़ी के उपलक्ष्य में जैसे ही कलाकार वरुण बडोला ने अलाव जलाया, सभी लोग इसके आसपास जमा हो गए और गीत गाने लगे। 

mere dad ki dulhan cast and indian idol contestant celebrate lohri together
lohri - फोटो : amar ujala
लोगों ने अग्नि में कुरमुरे, नारियल आदि भी चढ़ाए। वरुण, इंडियन आइडल के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने अलाव जलाने से पहले इस शो के प्रतिभागियों से कुछ देर चर्चा भी की। इस मौके पर दोनों शोज के कलाकार अलाव के पास बैठ गए और झूमते गाते यह त्योहार मनाया। सभी लोगों ने एक दूसरे को तिल के लड्डू, मुरमुरे के लड्डू, रेवड़ी गजक इत्यादि बांटी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
mere dad ki dulhan cast and indian idol contestant celebrate lohri together
shweta tiwari
धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में गुनीत सिक्का का किरदार निभा रहीं श्वेता तिवारी ने कहा, ‘मैं कई वर्षों बाद लोहड़ी मना रही हूं और मुझे इस जश्न का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने इस पवित्र अग्नि के सामने मुराद भी मांगी। इंडियन आइडल के प्रतियोगी बहुत हुनरमंद हैं, उनके साथ यह त्योहार मनाकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, क्योंकि ये प्रतिभागी इस समय अपने परिवारों से दूर हैं, और हमें इस बात की खुशी है कि एक परिवार के रूप में हम उन्हें अच्छा महसूस करा रहे हैं।‘

 

विज्ञापन
mere dad ki dulhan cast and indian idol contestant celebrate lohri together
lohri - फोटो : amar ujala
इंडियन आइडल 11 के रिधम कल्याण ने कहा, ’श्वेता मैम, वरुण सर और मेरे डैड की दुल्हन के सभी कलाकारों के साथ लोहड़ी मनाना बहुत अच्छा अनुभव था। यह पहली बार है, जब मैंने घर से दूर अपने इंडियन आइडल परिवार के साथ लोहड़ी मनाई।‘
 

मदद मांग रहे शख्स को देख पिघला सारा अली खान का दिल, बिना झिझक के किया ऐसा काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed