फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May I Come in Madam 2: नए अंदाज में नजर आएगी साजन, संजना और कश्मीरा की तिकड़ी, जल्द आ रहा दूसरा सीजन

Sat, 02 Sep 2023 02:51 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 02 Sep 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
May I Come in Madam 2 coming soon starring Sandeep Anand Neha Pendse Sapna Sikarwar know release date
मे आई कम इन मैडम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'मे आई कम इन मैडम' की वापसी जल्द ही सीजन 2 के रूप में होने जा रही है। इस शो के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था जिसमें पति-पत्नी और बॉस के बीच आपसी नोक झोंक को बहुत ही हास्य के साथ पेश किया गया था। अब नया सीजन नए कलेवर और फ्लेवर के साथ लौट रहा है।

May I Come in Madam 2 coming soon starring Sandeep Anand Neha Pendse Sapna Sikarwar know release date
मे आई कम इन मैडम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोकप्रिय शो 'मे आई कम इन मैडम' में दर्शकों ने साजन, संजना और कश्मीरा के किरदार को खूब पसंद किया था। इस शो की कहानी एक ऐसे साधारण व्यक्ति साजन की थी, जो शादीशुदा होने के बावजूद अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नए-नए तरीके अपनाता है। इस शो में दर्शकों ने साजन, संजना और कश्मीरा की तिगड़ी को खूब पसंद किया था।

Kiara Advani: 'डॉन 3' में पक्की हो गई कियारा आडवाणी की जगह! यह रहा सबूत

May I Come in Madam 2 coming soon starring Sandeep Anand Neha Pendse Sapna Sikarwar know release date
मे आई कम इन मैडम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'मे आई कम इन मैडम' में साजन की भूमिका संदीप आनंद, संजना की भूमिका सपना सिकरवार और मैडम कश्मीरा की भूमिका नेहा पेंडसे ने निभाई थी। उनके निभाए गए किरदार आज भी दर्शकों के जेहन में हैं। जिन्होंने पहले सीजन का आनंद लिया था उन्हें एक बार फिर इस मजेदार नोक झोंक का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। जिसमे तीनों कलाकारों की तिकड़ी को एक नए खास अंदाज में देखने को मिलेगा।

Jaane Jaan Trailer: 'जाने जान' से करीना का नया लुक जारी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
May I Come in Madam 2 coming soon starring Sandeep Anand Neha Pendse Sapna Sikarwar know release date
मे आई कम इन मैडम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'मे आई कम इन मैडम सीजन 2' में साजन की भूमिका निभा रहे संदीप आनंद कहते हैं, 'एक बार फिर से इस शो को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। साल 2017 में जब 'मे आई कम इन मैडम' का पहला सीजन खत्म हुआ था तो हमने भी इसे एक आम शो की तरह समझा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ, दर्शक आज तक इस शो और हमारे किरदार को नहीं भूल नहीं पाए हैं।'

Scam 2023 Success: मुकेश छाबड़ा बने ‘स्कैम 2003’ की सक्सेस पार्टी के स्टार, गगन देव रियार ने दिल से जताया आभार

विज्ञापन
May I Come in Madam 2 coming soon starring Sandeep Anand Neha Pendse Sapna Sikarwar know release date
मे आई कम इन मैडम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता संदीप आनंद कहते हैं, 'जब यह शो खत्म हुआ तो लॉक डाउन के दौरान इस शो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर खूब पसंद किया गया। दर्शक सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखा रहे थे। और, इस शो के अगले सीजन की डिमांड कर रहे थे। दर्शकों की यह इच्छा पूरी होने जा रही है। चैनल ने उनकी इच्छा को पूरा करते हुए इस शो के सीजन 2 को लाने का फैसला कर लिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि पिछले सीजन की तरह यह सीजन भी दर्शकों को बहुत पसंद आएगा और वे हमेशा की तरह इस बार भी उनके दिलों पर राज करेगा।' अभी इस शो के टेलीकास्ट डेट की घोषणा नहीं हुई।

Tiger 3: यशराज फिल्म्स ने जारी किया टाइगर 3 का पहला पोस्टर, सलमान और कटरीना का दिखा धांसू लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed