फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के लिए एक और बड़ा झटका, शो सस्पेंड होने के बाद मिल गई एक और बुरी खबर

Thu, 19 Apr 2018 12:09 PM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Krushna Abhisheks show replace family time with Kapil Sharma
kapil krushna
कॉमेडियन कपिल शर्मा के लिए लगातार परेशानी बढ़ती ही जा रही है। पहले उनके नये शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को दर्शकों द्वारा कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर गाली भरे पोस्ट किए। मामला यहीं नहीं थमा फिर उनका एक ऑडियो सामने आया जिसमें वह एक पत्रकार को गालियां दे रहे थे। इस बीच खबरें हैं कि कपिल डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे हैं और अब उनकी परेशानी बढ़ने वाली है। उनके नये शो की जगह अब कोई और शो लेने वाला है।
Krushna Abhisheks show replace family time with Kapil Sharma
krushna
पिछले दिनों हुए विवादों ने कपिल के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। पहले उनके शो को चैनल ने एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था अब उनके शो की जगह कॉमेडी की दुनिया में उनके सबसे बड़े राइवल कृष्णा अभिषेक को शो मिल गया है। इस बात की पुष्टि खुद कृष्णा ने की है।
Krushna Abhisheks show replace family time with Kapil Sharma
kapil sharma
हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब कृष्णा से पूछा गया था कि क्या उनका नया शो कपिल के शो को रिप्लेस करेगा? जवाब में कृष्णा ने कहा, 'लास्ट में मैं ड्रामा कंपनी कर रहा था, जो जनवरी में खत्म हुआ है। मेरी और भारती की प्लानिंग दो महीने से चल रही है। मुझे नहीं पता था ऐसा पंगा हो जाएगा, स्लॉट खाली हो जाएगा। मुझे लगा था कि नया स्लॉट  मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Krushna Abhisheks show replace family time with Kapil Sharma
Kapil Sharma
कृष्णा ने आगे ढहाके लगाते हुए कहा, 'चक्कर क्या है कि जब भी हम कोई नया शो लाते हैं तो कोई न कोई स्लॉट खाली कर देता है। हम लाइफ ओके पर छोटा शो करते थे 'कॉमेडी क्लासेस', इसके बाद हमें लगा कि हम बड़ा शो करें। कमाल की बात है कि हम हर शो में शुरू से मीका पाजी के साथ जुड़े हुए हैं। कॉमेडी बचाव में आने को कोई तैयार नहीं था, फिर मीका पाजी आए, सलमान भाई आए फिर शो चला। जब भी हम कोई चैनल पर जाते हैं तो खुद कोई स्लॉट खाली कर देता है। इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। अभी भारती और मैं शो कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Krushna Abhisheks show replace family time with Kapil Sharma
Kapil Sharma
कृष्णा ने आगे कहा, बेशक मैं और कपिल साथ आ सकते हैं, इसलिए मैंने उसे पांच साल बाद फोन किया। हम अभी अलग अलग शो चला रहे हैं। मैं चाहता हूं कि मैं, भारती और कपिल साथ साथ आएं। मीका ने भी कपिल विवाद पर कहा, पत्रकार को कपिल के साथ हुई बातचीत लीक नहीं करनी चाहिए थी। मैंने पत्रकार और कपिल की पूरी बात सुनी है। मैं मानता हूं कि कपिल ने गलत किया। मेरी कपिल से बात हुई है। पत्रकार और कपिल दोनों गलत हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed